Breaking News
Home / ताजा खबर / ट्रैफिक कानून में किए गए बदलाव, जानिए ट्रैफिक तोड़ने पर लगेगा कितना जुर्माना

ट्रैफिक कानून में किए गए बदलाव, जानिए ट्रैफिक तोड़ने पर लगेगा कितना जुर्माना

देश में हर साल डेढ़ लाख लोग सड़क पर जान गवा देते हैं। ट्रैफिक नियमों के होने पर भी लोग नियमों का पालन नहीं करते हैं जिसका नतीजा मौत ही होती है। ट्रैफिक नियमों का पालन हो इसलिए मोटर व्हीकल एक्ट 1988 में बदलाव कर मोटर व्हीकल (संशोधन) बिल 2019 को लोकसभा में पास किया गया।

अप्रैल 2017 में भी ट्रैफिक नियम लोकसभा में पास हुआ था लेकिन राज्यसभा में पास नहीं होने के कारण अटक गया था। मोटर व्हीकल एक्ट में बदलाव के बाद अब विभिन्न प्रकार की ट्रैफिक नियम तोड़ने पर ज्यादा सजा होगी और जुर्माना भी ज्यादा लगेगा।

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी से हर साल 1.5 लाख लोगों की होती है मौत

आइए जानते हैं गाड़ी चलाते समय कौन सा नियम तोड़ने पर आपको कितना जुर्माना लगेगा।

बिना लाइसेंस के कोई भी गाड़ी चलाने पर 5000 का होगा जुर्माना।

मोबाइल पर बात करते समय गाड़ी चलाने पर 5000 का जुर्माना।

सीमा से अधिक गति में गाड़ी चलाने पर 5000 का जुर्माना।

शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 10000 का जुर्माना होगा।

Editor By- Nikita Pandey

https://www.youtube.com/watch?v=JjOz_vuMPag

About News10India

Check Also

दिल्ली में सपा-आप का नया सियासी गठबंधन: अखिलेश-केजरीवाल की संयुक्त रैली से बदलेंगे चुनावी समीकरण

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार समाजवादी पार्टी …

Leave a Reply