Breaking News
Home / ताजा खबर / मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आगरा में, एबीवीपी के अधिवेशन में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आगरा में, एबीवीपी के अधिवेशन में होंगे शामिल

सेंट्रल डेस्क प्राची जैन: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को ढाई घंटे आगरा में रहेंगे। वो आगरा कॉलेज मैदान पर चल रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 65वें अधिवेशन में शिरकत करेंगे। इस दौरान वो यहां यशवंत राव केलकर युवा पुरस्कार वितरण भी करेंगे। अधिवेशन में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा सहित कई मंत्री भी आएंगे।

विकास की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री की बैठक प्रस्तावित तो नहीं है, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। वो हरीपर्वत, नाई की मंडी थाना, एसएन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर सकते हैं। इसके मद्देनजर तैयारी की गई है।


 

सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री योगी के लिए दोपहर के भोजन की वैकल्पिक व्यवस्था भी रहेगी। वो सुबह लगभग 11 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर उतरेंगे। यहां से वह सीधे आगरा कॉलेज मैदान पहुंचेंगे। यहां दोपहर 1:20 बजे तक रहेंगे। 1:30 बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

आगरा कॉलेज के मैदान के दोनों तरफ के थाने हरीपर्वत और नाई की मंडी को रविवार को दिन भर चमकाया गया। रंगाई-पुताई भी कराई गई। एसएन मेडिकल कॉलेज में भी बिस्तरों की सफाई, नई चादर बिछाने और सफाई का काम चला। एमजी रोड पर रात में सफाई कराई गई।

सुरक्षा में तैनात किए 1000 जवान

आगरा कॉलेज मैदान में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की तैयारियों के संबंध में पुलिस लाइन में ब्रीफिंग की गई।


 

एसएसपी बबलू कुमार ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी ड्यूटी की जानकारी दी। सुरक्षा में एक हजार जवान लगाए गए हैं। इस दौरान जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने शाम को अधिवेशन स्थल पर जाकर निरीक्षण भी किया।

ये मंत्री भी आएंगे

मुख्यमंत्री के आने से पहले ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद गुप्ता, उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार परविंदर सिंह भी मौजूद रहेंगे।

About News10India

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com