Breaking News
Home / ताजा खबर / दिल्ली में शीतलहर और कोहरे का भयंकर प्रकोप, कई ट्रेनों और उड़ानों पर दिखा असर

दिल्ली में शीतलहर और कोहरे का भयंकर प्रकोप, कई ट्रेनों और उड़ानों पर दिखा असर

News Desk

भारत की राजधानी दिल्ली में कुछ हफ्तों से शीतलहर और कोहरे का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। ठंड की मार के कारण दिल्लीवासियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे के कारण कई ट्रेनों के साथ-साथ उड़ानों पर भी असर देखने को मिला है। एसे में सभी यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3 डिग्री कम है। आज भी इससे राहत की संभावना नहीं है। हालांकि दिन के समय में ठंड से राहत मिल सकती है।

कोहरे और कम दृश्यता के कारण दिल्ली आने वाली 10 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इसके अलावा दिल्ली एयरपोर्ट पर सुबह 5.30 बजे से 7 बजे तक सभी प्रस्थान वाली उड़ानों को रोका गया था। दिल्ली आने वाली कई उड़ानों पर कोहरे का असर पड़ा और उनकी लैंडिंग में देरी हुई है। एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान को डायवर्ट भी किया गया है।

सूत्रों की माने तो मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को तापमान 21 और 4 डिग्री के आसपास रह सकता है। गुरुवार को लोधी नगर में न्यूनतम तापमान 4.3, जफरपुर में 4.6, पूसा में 4.3 डिग्री रहा। अब एक बार फिर बारिश की संभावना बनी है। इससे पहले दिल्ली में 6 जनवरी को बारिश हुई थी।

गुरुवार की सुबह कोहरा भी काफी दिखाई दिया। विजिबिलिटी कुछ जगहों पर 250 मीटर तक दर्ज की गई। पहाड़ों में वेदर सिस्टम के ऐक्टिव होने के बाददिल्ली को 20 जनवरी से इस ठंड से राहत मिलेगी और मौसम पूरी तरह बदल जाएगा। उस समय पूर्व की तरफ से हवाएं आएंगी, जिससे नमी और तापमान दोनों बढ़ जाएंगे। इस दौरान दिल्ली तथा आसपास के क्षेत्रों में अच्छी बारिश की संभावना भी बनी हुई है। ऐसी संभावना भी है कि इस बारिश के बाद जनवरी में बारिश की कमी पूरी हो जाएगी। अभी कुछ समय दिल्लीवासियों को ठड़ के प्रकोप से कोई राहत नहीं मिलती नज़र आ रही है।

About News10India

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com