Breaking News
Home / ताजा खबर / सामने आया कांग्रेस का मास्टर प्लान – प्रियंका को आगे कर फ्रंटफुट पर खेलेंगे राहुल

सामने आया कांग्रेस का मास्टर प्लान – प्रियंका को आगे कर फ्रंटफुट पर खेलेंगे राहुल

सेंन्ट्रल डेस्क, साहुल पाण्डेय : लखनऊ में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के रोड शो में लोगों का जनशैलाब उमड़ा है। इस रोड शो को लेकर पहले से चर्चाएं हो रहीं थी। वहीं राहुल गांधी से ज्यादा लोगों की भीड़ प्रियंका गांधी को सुनने और देखने के लिए उमड़ी थी। लोागों को प्रियंका की झलक तो मिली लेकिन उनका भाषण सुनने की ख्वाहिश पूरी नहीं हो सकी। इस रैली में भी राहुल गांधी ही फ्रंटफुट दिखे वहीं प्रियंका रोड शो से लेकर जनता के बीच संबोधन तक उनके पिछे हीं खड़ीं दिखीं।

सुबह में जब राहुल गांधी ने अपने ट्विटर पर पोस्ट किया कि वे प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ लखनऊ पहुंच रहे हैं जहां वे रोड शो करेंगे। उनके इस ट्विट और प्रियंका गांधी की ओर से जारी आडियों को लेकर ऐसे अनुमान लगाए जा रहे थे कि प्रियंका गांधी आज जनता के बीच केन्द्र की नरेद्र मोदी सरकार पर हमला बोलेंगी। लेकिन वैसा कुछ नहीं हुआ। इस रैली में प्रियंका गांधी एक चेहरा मात्र ही बनी रहीं। जबकी राहुल गांधी इस दौरान पीएम मोदी पर लगातार हमलावर दिखे।

लखनऊ में अपनी रैली के दौरान राहुल गांधी पीएम नरेंन्द्र मासेदी पर हमलावर दिखे।यहां एक बारफिर से वे चौकिदार चोर है का नारा लगाते दिखे। वहीं राहुल गांधी की इस रैली में मौजूद लोगों का उत्साह भी ​देखने लायक था। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी ने देश का पैसा चुराया है। उन्होंने आगे कहा कि यूपी देश का हृदय है और हम यहां फ्रंटफुट पर खेल रहे हैं।

प्रियंका के सहारे राहुल फ्रंटफुट पर खेंलेंगे

लखनऊ में राहुल और प्रियंका की जोड़ी के इस सफल रोड शो को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं। एक ओर जहां कांग्रेस आज के रोड शो को लेकर कह रहीं है कि प्रियंका की एंट्री शानदार रहीं तो वहीं बीजेपी कह रहीं है कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। जाहिर है कि राहुल से ज्यादा प्रियंका गांधी की चर्चा है। लेकिन जिस प्रकार आज प्रियंका दिखीं उससे साफ है कि प्रियंका को आगे करके कांग्रेस 2019 में राहुल के चेहरे को और मजबूत कर रही है।

 

About News10India

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com