Breaking News
Home / ताजा खबर / उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022:कांग्रेस द्वारा खुशी दुबे की मां को कल्याणपुर और मुनव्वर राना की बेटी को पुरवा से बनाया गया उम्मीदवार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022:कांग्रेस द्वारा खुशी दुबे की मां को कल्याणपुर और मुनव्वर राना की बेटी को पुरवा से बनाया गया उम्मीदवार

कांग्रेस की ओर से यूपी में छह और उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है।बता दें कि कांग्रेस ने बिकरू कांड में मारे गए अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे की मां गायत्री तिवारी को कानपुर की कल्याणपुर सीट से उम्मीदवार बनाया है।इसके अलावा मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी उरुषा राना को उन्नाव जिले की पुरवा विधानसभा सीट से प्रत्याशी बना कर चुनाव मैदान में उतारा गया है।

आपको बता दें कि लखनऊ उत्तर,पूर्व और पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से भी प्रत्याशी किए घोषित कर दिए गए हैं।इस दौरान जो भी नाम सामने आए हैं उससे कई दावेदारों को झटका भी लगा है।दरहसल लखनऊ पश्चिम से अजय श्रीवास्तव टिकट मांग रहे थे,जिन्हें उत्तर में भेज दिया गया है।पश्चिम में शहाना सिद्दीकी को टिकट दिया गया है।इस टिकट के बाद शहर में कांग्रेस की तीन महिला प्रत्याशी हो गई हैं।

इसके अलावा पंकज तिवारी को लखनऊ पूर्व से चुनाव मैदान में उतारा गया है।पुरवा विधानसभा क्षेत्र से उरुषा राणा प्रत्याशी हैं। लंभुआ से विनय विक्रम सिंह और कल्याणपुर से गायत्री तिवारी उम्मीदवार है।

About P Pandey

Check Also

दिल्ली में सपा-आप का नया सियासी गठबंधन: अखिलेश-केजरीवाल की संयुक्त रैली से बदलेंगे चुनावी समीकरण

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार समाजवादी पार्टी …

Leave a Reply