Breaking News
Home / ताजा खबर / उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022:आठ फरवरी को प्रियंका गांधी आएंगी मथुरा,द्वारिकाधीश मंदिर में करेंगी दर्शन,मांगेंगी वोट

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022:आठ फरवरी को प्रियंका गांधी आएंगी मथुरा,द्वारिकाधीश मंदिर में करेंगी दर्शन,मांगेंगी वोट

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी आठ फरवरी को मथुरा आएंगी।आपको बता दें कि मथुरा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी प्रदीप माथुर के पक्ष में वोट मांगने के लिए यहाँ पर आएंगी।इस दौरान सबसे पहले वह यमुना नदी के प्राचीन घाट पर पूजा-अर्चना करेंगी।जिसके बाद वह चुनाव प्रचार करेंगी।

आपको बता दें कि मथुरा विधानसभा सीट से पूर्व विधानमंडल दल के नेता प्रतिपक्ष पूर्व विधायक प्रदीप माथुर चुनाव मैदान में खड़े हो रहे हैं।वहीं उनके पक्ष में प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार करने के लिए आठ फरवरी को यहाँ आएंगी।जहाँ पर पहले यमुना पूजन किया जाएगा।जिसके बाद द्वारिकाधीश मंदिर पहुंचकर दर्शन करेंगी।इसके बाद वह पैदल वोट मांगती हुए होलीगेट तक आएंगी।होटल ड्यूक पैलेस जाएंगी,जहां पर चुनाव आयोग के निर्देश के अनुरूप सभा को संबोधित किया जाएगा।

गौरतलब है कि छह फरवरी को प्रदीप माथुर के लिए वोट मांगने के लिए कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा और आचार्य प्रमोद कृष्णम भी आएंगे।वहीं घर-घर पहुंचकर वोट मांगे जाएंगे।इस दौरान जिलाध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा और महानगर अध्यक्ष पंडित मदनमोहन शर्मा ने बताया कि प्रियंका गांधी के कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

About P Pandey

Check Also

दिल्ली में सपा-आप का नया सियासी गठबंधन: अखिलेश-केजरीवाल की संयुक्त रैली से बदलेंगे चुनावी समीकरण

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार समाजवादी पार्टी …

Leave a Reply