Breaking News
Home / ताजा खबर / असम चुनावों के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र जारी, जानिए क्या वादे किए

असम चुनावों के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र जारी, जानिए क्या वादे किए

असम विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में पांच लाख सरकारी नौकरियां देने और सभी को हर महीने 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का भी वादा किया है। इसके अलावा, चाय बागान श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी बढ़ा कर 365 रुपये करने का भी वादा घोषणापत्र में शामिल किया गया है। कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी पार्टी का घोषणापत्र जारी करते हुए ‘पांच गारंटी’ दी हैं। इनमें हर गृहिणी को हर महीने 2,000 रुपये देने और संशोधित नागरिकता अधिनियम (सीएए) को निष्प्रभावी करने के लिए कानून लाने का वादा भी शामिल है।

राहुल गांधी ने कहा इस दौरान कहा कि इस दस्तावेज में कांग्रेस का निशान है, लेकिन असल में ये लोगों का घोषणापत्र है। कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में पांच लाख सरकारी नौकरियां देने और सभी को हर महीने 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का भी वादा किया है। इसके अलावा, चाय बागान श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी बढ़ा कर 365 रुपये करने का भी वादा किया गया है।

इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस असम के उस विचार की हिफाजत करने का वादा करती है, जिसमें संस्कृति, भाषा, परंपरा, इतिहास और सोचने का तरीका समाहित है। उन्होंने कहा कि हमारा वादा है। आप जानते हैं कि भाजपा और आरएसएस भारत तथा असम की विविधतापूर्ण संस्कृति पर हमले कर रहे हैं। हम इससे रक्षा करेंगे।

About Sakhi Choudhary

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com