Breaking News
Home / ताजा खबर / कांग्रेस ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को पार्टी से छह साल के लिए किया बर्खास्त,हो सकते हैं भाजपा में शामिल

कांग्रेस ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को पार्टी से छह साल के लिए किया बर्खास्त,हो सकते हैं भाजपा में शामिल

कांग्रेस में टिकट बंटवारे के बाद से कई सीटों पर लगातार बगावती तेवर सामने देखने को मिल रहे हैं।इस दौरान परिणाम भी सामने आने लगे हैं।आपको बता दें कि उत्तराखंड के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।इसके साथ ही वह आज भाजपा में शामिल हो सकते हैं। दरहसल भाजपा से उनकी नजदीकियों की खबरों के बीच कांग्रेस पार्टी ने उन्हे सभी पदों से पिछले दिनों हटा दिया था।इस दौरान उपाध्याय ने उन्हे लेकर की जारी चर्चा पर अपना स्पष्टीकरण भी भेजा था और अब उपाध्याय के भाजपा में जाने की अटकलें हैं।

आपको बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी होने के बाद ही गढ़वाल से कुमाऊं तक विभिन्न सीटों पर कार्यकर्ताओं में उबाल है।जिसके बाद देर रात सूची में कई बदलाव भी किए गए है,लेकिन पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाईं को लैंसडाउन से टिकट दिए जाने से नाराज कुछ कार्यकर्ताओं ने कल दोपहर कांग्रेस भवन में प्रदर्शन किया,तो वहीं देर रात ऋषिकेश से बड़ी संख्या में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के ओल्ड मसूरी रोड स्थित आवास पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई है।

बता दें कि कांग्रेस में टिकटों में बदलाव को लेकर पार्टी में परिवारवाद की बात भी उठने लगी है।वहीं हरीश रावत, हरक सिंह रावत, यशपाल आर्य,स्व. इन्दिरह रद्देश तथा संसद केसी सिंह बाबा के परिवार के सदस्यों को टिकट मिला है।

गौरतलब है कि हरक की बहू अनुकृति को लैंसडौन से,पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा के बेटे को काशीपुर से,इंदिरा के बेटे सुमित ह्रदयेश को हल्द्वानी से तथा हरीश रावत की बेटी अनुपमा को हरिद्वार ग्रामीण से उम्मीदवार बनाया गया है।इसके अलावा यशपाल आर्य के बेटे संजीव आर्य नैनीताल से प्रत्याशी हैं।

About P Pandey

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com