Breaking News
Home / स्वास्थ्य देखभाल / गाय या भैंस? किसका घी है आपकी सेहत के लिए फायदेमंद

गाय या भैंस? किसका घी है आपकी सेहत के लिए फायदेमंद

आज हम आपको बताएंगे घी खाने के फायदे अगर आपको भी घी खाना पसंद है तो इसे जरूर पढ़ें।

घी स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता है।यह आपको शारीरिक एवं मानसिक तरीके से मजबूत बनाता है।

आमतौर पर गाय और भैंस दोनों का घी ही लाभदायक होता है। लेकिन गाय के घी के सेवन से आपके शरीर को ज्यादा लाभ मिलता है।

गाय के घी में कई तरीके के विटामिन जैसे ए,डी,के, कैल्शियम फास्फोरस और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। गाय के घी में ओमेगा 9 फैटी एसिड भी होता है।

भैंस और गाय के घी में अंतर :-

भैंस के घी में गाय की तुलना में ज्यादा फैट होता है। इसलिए भैंस का घी वजन बढ़ाने के काम आता है। और गाय के घी में फैट की मात्रा कम होती है इसलिए या वजन घटाने में मददगार होता है।

गाय के घी में विटामिन ए मौजूद होता है जिसके कारण इसका रंग पीला होता है और भैंस के घी का रंग सफेद होता है।

आयुर्वेद के अनुसार आंखों की रोशनी के लिए गाय के घी को काफी लाभदायक माना गया है भैंस के घी के मुकाबले।

आइए जानते हैं गाय के घी के फायदे -:

आंखों के लिए काफी लाभदायक होता है।

वजन कम करने में मददगार होता है।

इम्यूनिटी को बूस्ट करता है।

पेट में होने वाली जलन को शांत करता है।

माइग्रेन या सिरदर्द की समस्या से भी राहत दिलाता है।

अब जानते हैं भैंस के घी के फायदे -:

याददाश्त को तेज करता है भैंस का दूध।

वजन बढ़ाने में मददगार होता है।

मानसिक रोगों को दूर करने के लिए लाभदायक होता है।

हड्डियां और मसल्स को मजबूत बनाता है।

पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करता है।

About news

Check Also

person feeling pain in the knee

Health Tips: घुटनों के दर्द से राहत पाने के लिए ये हैं घरेलू उपाय

एक उम्र के बाद घुटनों में दर्द होना बड़ी समस्या बन जाता हैं। इसके कुछ …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com