Breaking News
Home / स्वास्थ्य देखभाल / मुंहासे से बचने के तरीक़े

मुंहासे से बचने के तरीक़े

खूबसूरत बनना है तो मत फोड़े मुंहासे वरना बन जायेंगे बदसूरत,जानिए पिंपल्स सही करने के 3 तरीके

आपके चेहरे पर अगर मुंहासे हो गए हैं और आप उन्हें फोड़ देते हैं,तो इस आदत को तुरंत बंद कर दीजिए, क्यूंकि ये आपके चेहरे के लिए नुकसानदायक हो सकता है।खराब जीवनशैली तथा त्वचा की अच्छे से देखभाल ना करने के चलते मुंहासों की समस्या हो सकती है।इन चीजों को सही करने के लिए आपको नैचुरल तरीके अपनाने चाहिए।चलिए हम आपको बताते हैं आज मुंहासे फोड़ने से होने वाले नुकसान के बारे में और उसे ठीक करने के प्राकृतिक उपायों के बारे में भी।तो शुरू करते हैं…..

जानिए क्या होता है मुंहासे फोड़ने से?

एक्सपर्ट्स के अनुसार जब आप मुंहासा फोड़ते हैं, तब बैक्टीरिया और मवाद त्वचा की गहराई में जा सकती है।जिसके चलते मुंहासों की लालिमा और सूजन में बढ़ोतरी हो जाती है और इसके साथ ही मुंहासे फोड़ने से स्किन पर दाग-धब्बे पड़ने का खतरा भी रहता है।इसी कारण आपका चेहरा बदसूरत नजर आ सकता है।

यह भी पढ़ें: सर्दियों में हाथों को एक्‍सफोलिएट करना है बहुत जरूरी

यह भी पढ़ें: चेहरे की रंगत बदल देगा बेसन कुछ हफ्तों में दिखेगा असर

जानिए मुंहासों ठीक करने के तीन तरीके?

1.शहद

बता दें कि शहद एक नैचुरल चीज है, इसमें एंटीइंफ्लामेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं।ये गुण प्राकृतिक तरीके से मुंहासों को ठीक करने में मदद कर सकते हैं।मुंहासों का इलाज करने के लिए शहद को उसके ऊपर लगाएं तथा ऐसा दिन में दो बार ऐसा करें।एक हफ्ते के अंदर आपके इसका असर दिखने लगेगा।

2.कंप्रेशन

वहीं मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए उसकी इंफ्लामेशन को कम करना बहुत जरूरी है।जैसे कोल्ड या हॉट कंप्रेशन की मदद से मुंहासे ठीक होने की प्रक्रिया को तेज किया जा सकता है।कोल्ड कंप्रेशन के लिए आपको दिन में दो बार एक साफ सूती कपड़े में बर्फ रखकर सिकाई करनी है और इसके अलावा हॉट कंप्रेशन से भी ब्लड फ्लो बढ़ाकर मुंहासों की समस्या का नैचुरल इलाज किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: सर्दियों में बथुआ के परांठे हैं कमाल के फ़ायदे

यह भी पढ़ें: सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए आयुर्वेदिक उपाय।

यह भी पढ़ें: कहीं आपका दूध पीना बेकार तो नहीं हो रहा

3.एलोवेरा

इसके अलावा स्किन के लिए एलोवेरा काफी फायदेमंद चीज है जोकि मार्केट एलोवेरा का जेल आसानी से उपलब्ध हो जाता है।अगर आपके पास एलोवेरा का पौधा है, तो ये तो और भी अच्छी बात है,क्योंकि ताजा एलोवेरा जेल भी इस्तेमाल किया जा सकता है।बता दें कि शहद की तरह एलोवेरा को भी मुंहासों के ऊपर सीधा लगाया जा सकता है।इसको सुबह और रात के समय ये उपाय अपनाएं।

About P Pandey

Check Also

person feeling pain in the knee

Health Tips: घुटनों के दर्द से राहत पाने के लिए ये हैं घरेलू उपाय

एक उम्र के बाद घुटनों में दर्द होना बड़ी समस्या बन जाता हैं। इसके कुछ …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com