Breaking News
Home / खेल / दुनिया का एक ऐसा मैच, जिसमे 1 बॉल पर बने 286 रन, तरीका जान हैरान रह जाएंगे आप.

दुनिया का एक ऐसा मैच, जिसमे 1 बॉल पर बने 286 रन, तरीका जान हैरान रह जाएंगे आप.

क्रिकेट की दुनिया में कई ऐसे अनोखे रिकॉर्ड हैं जिन पर एक बार विश्वास करना मुश्किल है। जैसे बात करे तो 1 गेंद में 286 रन बनाने का अनोखा रिकॉर्ड है। इस मैच की कहानी क्रिकेट की दुनिया की सबसे प्रसिद्ध कहानी है। 1 गेंद पर 286 रन कैसे बनाएं? यह 1894 की कहानी है जब क्रिकेट का खेल पूरी तरह से दुनिया में नहीं जाना जाता था।

‘पॉल मॉल गजट पत्रिका’ में छपे एक लेख के अनुसार, 1894 में विक्टोरिया के विक्टोरिया टाउन और उसके पड़ोसी शहर स्कार्टेक के बीच एक मैच खेला गया था, जिसमें विक्टोरिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। उस समय क्रिकेट स्टेडियम वैसा नहीं था जैसा आज है। जिस मैदान में मैच खेला जा रहा था उस मैदान के अंदर एक बहुत बड़ा पेड़ था।

विक्टोरिया की ओर से सलामी बल्लेबाज को आउट करने आए बल्लेबाज ने पहली गेंद को फैंका और बल्लेबाज ने शॉट मारा कि गेंद पेड़ पर अटक गई। गेंद पेड़ में फंस गई थी और बल्लेबाज इस दौरान अपने रन दौड़ रहे थे। फील्डर ने गेंद को पेड़ से निकालने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रहा, जिसके बाद उसने अंपायर से नई गेंद मांगी, लेकिन अंपायर ने कहा कि नई गेंद नहीं मिलेगी, पेड़ पर अटकी गेंद को निकालने के लिए वह प्रयास कर रहा था इस दौरान बल्लेबाज टीम विकेटों के बीच दौड़ती रही।

पेड़ बहुत ऊँचा था, जिसके कारण स्कार्टेक के खिलाड़ पूरे प्रयास के बाद गेंद को उठाने में सक्षम नहीं थे। जब स्कार्टेक की पूरी टीम गेंद निकालने में विफल रही, तो उन्होंने अंपायर से पेड़ काटने की अनुमति मांगी जिसके बाद एक मजदूर को पेड़ काटने के लिए बुलाया गया। मजदूरों की कड़ी मेहनत के बाद पेड़ को काटा गया और फिर गेंद उतारी गई।

https://youtu.be/kjkUaUQbFP4

जब गेंद पेड़ से उतरी, तब तक विक्टोरिया की टीम 1 गेंद में 286 रन बना चुकी थी। इस मैच की कहानी पर बहुत विवाद हुआ है लेकिन केवल ‘पॉल मॉल गजट पत्रिका’ ने इस मैच के बारे में खबर बनाई थी। पत्रिका का दावा है कि यह मैच सही था और विक्टोरिया ने इसे जीता था। मैच आधिकारिक तौर पर उस समय दर्ज नहीं किया गया है, इसलिए पत्रिका के दावे पर विश्वास करने के अलावा कोई रास्ता नहीं है.

About News Desk

Check Also

एशिया कप 2023 के लिए भारतीय टीम की घोषणा

सोमवार को बीसीसीआई ने एशिया कप 2023 के लिए 17 सदस्‍यीय भारतीय टीम की घोषणा …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com