Breaking News
Home / ताजा खबर / सबसे बड़े लोकतंत्र के सबसे बड़े त्योहार के लिए हो जाइए तैयार, इस दिन होंगें 2019 लोकसभा के चुनाव

सबसे बड़े लोकतंत्र के सबसे बड़े त्योहार के लिए हो जाइए तैयार, इस दिन होंगें 2019 लोकसभा के चुनाव

सेंट्रल डेस्क, साहुल पाण्डेय: दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के सबसे बड़े त्योहार की घोश्णा आज हो गई। भारत के लोकसभा चुनाव को लेकर आज भारतीय चुनाव आयोग ने तारीखों का एलान कर दिया है। यानि आज से देशभर में आचार संहिता लागू हो जाएगी। चुनाव आयोग ने आज पहले से तय समय के अनुसार शाम पांच बजे चुनावों की तारीखों का एलान किया। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा  ने इस बारे में प्रेस कांफ्रेंस के जरिए जानकारी दी। बता दें कि 2019 का आम चुनाव 7 चरणों में होगा। इस बार एक ओर जहां प्रधानमंत्री मोदी जहां सत्ता में दोबारा आने को लेकर चुनाव लड़ेगे तो वहीं विपक्ष अपनी एकजुटता की बदौलत उन्हें सत्ता से बेदखल करने की कोशिश करेगा।

चुनाव आयोग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इस साल के आम चुनाव में करीब 84.3 मिलियन नए वोटर मतदान में हिस्सा लेंगे जिनमें से करीब 15 मिलियन वोटर 18 से 19 साल के बीच के होंगे। वहीं इस बार के चुनाव में करीब 90 करोड़ वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग कर नई सरकार को चुनेंगे। चुनाव आयुक्त सुनिल अरोड़ा ने बताया कि इस बार के चुनाव में सभी पोलिंग बुथों पर वीवीपैट मशीनों का इस्तेमाल होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव कराने को लेकर हमने सभी एजेंसियों से राय ली है और इसपर बहुत दिनों से काम शुरू हो चुका था। उन्होंने कहा कि चुनाव के बीच में त्योहार और बच्चों की परिक्षाओं पर कोई असर न पड़े इसका भी खास ध्यान रखा गया है। उन्होंने जानकारी दी कि इस बार देश भर में करीब 10 लाख पोलिंग बुथों को तैयार किया गया है।

इस दिन होंगे चुनाव

2019 के आम चुनाव 7 चरणों में होंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि

—पहला पेज का मतदान 11 अप्रैल को होगा।
—दमसरे चरण का मतदान 18 अप्रैल को होगा।
—तीसरे चरण का मतदान 23 अप्रैल को होगा।
— चौथे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा।
— पांचवे चरण का मतदान 6 मई को होगां।
— छठे चरण और तातवें चरण का मतदान 12 मई को होगा।

किस चरण में कहां होंगे चुनाव

चुनाव आयोग के अनुसार पहले चरण में 91 लोकसभा सीटों को लेकर मतदान होंगे। जो करीब 20 से ज्यादा राज्यों में होंगे। वही दूसरे चचरण में 13 राज्यों के 97 लोकसभा सीट, तीसरे चरण में 14 राज्यों के 115 लोकसभा सीट, चौथे चरण में 7 राज्यों के 71 लोकसभा सीट, पांचवे चरण में 7 राज्यों के 51 लोकसभा , छठे चरण में 7 राज्यों के 59 लोकसभा सीट और सातंवे चरण में 8 राज्यों के 59 लोकसभा सीटों पर मतदान होंगे।

पहले चरण में यहां होंगे चुनाव

पहले चरण में आंध्रा, अरुणाचल, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल, केरला, मेंघालय, मिजोरम, नागालैंड, पंजाब, सिक्कम, तेलांगना, तमिल नाडू, अंडमांन निकोबार, दमन और दीव, लक्ष्यद्वीप, दिल्ली, पुडूचेरीे, चंडीगढ और उत्तराखंड में मतदान होंगे। सुरक्षा कारणों से जम्मू कश्मीर की अनंतनाग लोकसभा सीट पर मतदान तीन चरणों में होगा।

11 अप्रैल को पहले चरण में आंध्र प्रदेश की 25, अरुणाचल प्रदेश की 2, असम की 5, बिहार की 4, छत्तीसगढ़ की 1, जम्मू-कमश्‍मीर की 2, महाराष्ट्र की 7, मणिपुर की 5, मेघालय की 2, नगालैंड की एक, ओडिशा की 1, सिक्किम की एक, तेलगांना की 17, त्रिपुरा की 1, उत्तर प्रदेश की 8, पश्चिम बंगाल बंगाल की 2, अंडमान की 1, लक्ष्यद्वीप की 1 सीट पर मतदान होगा.

दूसरा चरण- 18 अप्रैल- 13 राज्यों की 97 सीटें-असम 5, बिहार 5, छत्तीसगढ़ 3, जम्मू-कश्मीर 2, कर्नाटक 14, महाराष्ट्र 10, मणिपुर 1, ओडिशा 5, तमिलनाडु 39, त्रिपुरा 1, उत्तर प्रदेश 8, पश्चिम बंगाल 3 , पुद्दुचेरी 1

तीसरा चरण- 23 अप्रैल-14 राज्यों की 115 सीटें-असम 4, बिहार 5, छत्तीसगढ़ 7 सीटें, गुजरात 26, गोवा 2, जम्मू-कश्मीर 1, कर्नाटक 14, केरल 20, महाराष्ट्र 14, ओडिशा 6, उत्तर प्रदेश 10, पश्चिम बंगाल 5, दादर नागर हवेली 1, दमन दीव 1

चौथा चरण- 29 अप्रैल- 9 राज्यों 71 सीटें- बिहार 5, जम्मू-कश्मीर 1, झारखंड 3, मध्यप्रदेश 6, महाराष्ट्र 17, ओडिशा 6, राजस्थान 13, उत्तर प्रदेश 13, पश्चिम बंगाल 8

पांचवां चरण- 6 मई- 7 राज्यों की 51 सीटें- बिहार 5, जम्मू कश्मीर 2, झारखंड 4, मध्यप्रदेश 7, राजस्थान 12, उत्तर प्रदेश 14, पश्चिम बंगाल 7

छठवां चरण- 12 मई- 7 राज्यों की 59 सीटें– बिहार 8, हरियाणा 10, झारखंड 4, मध्यप्रदेश 8, उत्तर प्रदेश 14, पश्चिम बंगाल 8, दिल्ली 7

सातवां चरण- 19 मई- 8 राज्यों की 59 सीटें– बिहार 8, झारखंड 3, मध्यप्रदेश 8, पंजाब 13, चंडीगढ़ 1, पश्चिम बंगाल 9, हिमाचल 4, उत्तर प्रदेश 13

About News10India

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com