Breaking News
Home / ताजा खबर / जानें, इंडिया गेट पर क्यों प्रदर्शनकारियों ने फूंक दिया ट्रैक्टर ?

जानें, इंडिया गेट पर क्यों प्रदर्शनकारियों ने फूंक दिया ट्रैक्टर ?

कृषि कानून को लेकर देश भर में विरोध की तस्वीरें देखने को मिल रही हैं। ऐसी ही एक तस्वीर दिखाई दी आज दिल्ली के हाई सिक्योरिटी जोन में आने वाले इंडिया गेट पर…। यहां एक ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए सभी आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं और सभी से पुलिस पूछताछ कर रही है। इस वीडियो को पंजाब यूथ कांग्रेस के पेज पर भी लाइव दिखाया गया था। अब जांच एजेंसी मान रही हैं कि सभी आरोपी कांग्रेस कार्यकर्ता हैं। और इसी एंगल से पूछताछ की जा रही है।


पुलिस अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक पांचों लोगों के अलावा एक इनोवा कार को भी जब्त किया गया है। दरअसल सुबह 7.15 से 7.30 के बीच करीब 15 से 20 लोग किसान बिल के विरोध में इंडिया गेट के पास इकट्ठा हुए थे। ये लोग अपने साथ एक पुराना ट्रैक्टर लेकर इंडिया गेट पहुंचे थे। इन्होंने एक मिनी ट्रक से ट्रैक्टर को यहां उतारा और फिर इसे आग लगा दी। ट्रैक्टर को आग लगाने के बाद इन लोगों ने यहां किसान कानून के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की। ये प्रदर्शनकारी अपने साथ शहीद भगत सिंह की तस्वीर भी लेकर पहुंचे थे। दरअसल कई दिनों से देश के कई हिस्सों में किसानों और सियासी पार्टी कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने रविवार को तीन कृषि विधेयकों को मंजूरी दी थी। इस कानून का देश के अलग अलग हिस्सों में लगातार विरोध हो रहा है।

About Sakhi Choudhary

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com