Breaking News
Home / ताजा खबर / गुजरात के मुख्यमंत्री ने दिया इस्तीफ़ा

गुजरात के मुख्यमंत्री ने दिया इस्तीफ़ा

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने आज अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया।

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने दिया अपने पद से इस्तीफा, राज्यपाल को सौंपा अपना त्यागपत्र।

2022 में होने वाले विधान चुनाव को देखते हुए उससे ठीक पहले रुपाणी जी का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना सोचने वाली बात है।

हालाँकि इस इस्तीफ़े से भाजपा की राज्य में स्तिथि पर कोई ज़्यादा असर नहीं पड़ेगा लेकिन ऐसे नाज़ुक समय पर कप्तान को बदलना कहीं 2022 में गुजरात भाजपा के लिए नेवतृत्व का संकट ना बन जाए।

मुख्यमंत्री जी के इस्तीफे पर लोग अपनी तरफ से अटकने लगा रहे हैं। किसी का कहना है कि बीजेपी के रहते कांग्रेस की सरकार नहीं चल सकती तो किसी का कहना है कि जिसको मोदी जी नहीं भाते वह पाकिस्तान चले जाएं।

लगातार इस्तीफ़े की घटनाओं को PM मोदी के उत्तराधिकारी के तौर पर भी देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि मोदी के 2025 में राजनीति से सन्यास ले सकते हैं और इनहि खबरों के बीच राज्यों में राजनैतिक उत्तराधिकारी पर गहन चर्चा का दौर जारी है।

अभी हाल ही में बुधवार को उत्तराखंड की राज्यपाल ने व्यक्तिगत कारणों से अपने पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद गुरमीत सिंह को उत्तराखंड का राज्यपाल बनाया गया।

उत्तराखंड के बाद अब गुजरात में अचानक से मुख्यमंत्री जी का अपने पद का त्याग करना चर्चा का विषय बन गया है।

इस पद से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कहा, ‘मैं भाजपा को आभार व्यक्त करता हूं।’ जिसके बाद उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात की और उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया। बता दें कि उनके साथ उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल भी राज्यपाल के पास गए थे।

भाजपा नेतृत्व ने अब गुजरात में नए चेहरे के साथ अगला चुनाव लड़ने का मन बना लिया है।

यह देखने वाली बात होगी की नए कप्तान का चुनाव आगामी चुनावों देखते हुए महज़ संयोग है या दूरदर्शी प्रयोग।

News 10 India

News10india में आपका स्वागत है। देश विदेश की अन्य खबरों के लिए जुड़ें news10india.com से


WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे News10India WhatsApp Network Join करें।

About news

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com