Breaking News
Home / ताजा खबर / दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर ली करवट, छाया घना अंधेरा

दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर ली करवट, छाया घना अंधेरा

सेंट्रल डेस्क, दिव्या द्विवेदी : दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में अगले चार दिनों तक घना कोहरा छाने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में हवा की रफ्तार सामान्य रहेगी। वहीं 24 से 27 जनवरी के दौरान सुबह के वक्त घना कोहरा छा सकता है। 26 जनवरी से फिर से तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है। 26-27 जनवरी को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस या इससे कम जाने की संभावना है। वहीं 25 जनवरी को फिर से बादल छाए रह सकते हैं। दिल्ली के आसपास के इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को सुबह के समय बेहद घना कोहरा छाने की संभावना है। अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं, दिल्ली में बुधवार को मौसम अचानक बिगड़ गया था। इसके चलते कोलकाता से दिल्ली जा रहे दो विमानों की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई, जबकि लखनऊ से दिल्ली जाने वाले चार विमानों को भी आधा से एक घंटे तक रोक दिया गया। दिल्ली में मौसम सुधरने के बाद विमानों को रवाना किया गया। दिल्ली आने-जाने वाली 11 ट्रेनें से देरी से चल रही हैं, जबकि कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है।

देश के अन्य हिस्सों में खराब मौसम का असर दिल्ली आइजीआइ एयरपोर्ट पर विमान संचालन पर पड़ा। खराब मौसम के कारण यहां से रवाना और आने वाली 50 से ज्यादा उड़ानें देरी से संचालित हुईं। वहीं तकनीकी एवं अन्य कारणों से दिल्ली आ रही सात उड़ानों को आसपास के एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया। मौसम साफ होने के बाद अन्य उड़ानों को वापस दिल्ली लाया गया। इससे विमान यात्रियों को परेशानी हुई। आइजीआइ एयरपोर्ट मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार सुबह आइजीआइ एयरपोर्ट पर दृश्यता का स्तर सामान्य से थोड़ा कम था। इस दौरान विमानों के संचालन तकनीक द्वारा किया गया। दिन चढ़ने के बाद स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ, जिसके बाद एयरपोर्ट पर सामान्य तरीके से संचालन हुआ।

जानकारी के लिए बता दें शुक्रवार से बढ़ेगी हवा की गति, स्काईमेट के मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत ने कहा कि हाल ही में पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में पहुंचा था। इस कारण मौसम का मिजाज बदल गया। अब 25 से 26 जनवरी के दौरान फिर से पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में पहुंचेगा। इससे उत्तर-पश्चिमी दिशा से ठंडी हवा दिल्ली की तरफ पहुंचेगी।

About News10India

Check Also

दिल्ली में सपा-आप का नया सियासी गठबंधन: अखिलेश-केजरीवाल की संयुक्त रैली से बदलेंगे चुनावी समीकरण

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार समाजवादी पार्टी …

Leave a Reply