Breaking News
Home / ताजा खबर / राजनीति में एंट्री लेने के बाद पहली बार जनता के बीच आएंगी प्रियंका वाड्रा, यूपी में करेंगी रैली

राजनीति में एंट्री लेने के बाद पहली बार जनता के बीच आएंगी प्रियंका वाड्रा, यूपी में करेंगी रैली

सेंट्रल डेस्क, साहुल पाण्डेय : लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस अब एक्शन मोड में आ गई है. कांग्रेस ने प्रियंका गांधी के रुप में बड़ा मास्टर स्ट्रोक खेला है.वहीं अब औपराचिक रुप से राजनीति में आ चुकी प्रियंका गांधी चुनावी मैदान में हुंकार भरने को भी तैयार हैं. जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी राजनीति में आने के बाद पहली बार मंच से लोगों को संबोधित करेंगी. सूत्रों की माने तो प्रियंका गांधी की रैली 10 फरवरी को यूपी में होने जा रही है.

हालांकि अभी हम इस खबर की पुष्टि नहीं कर रहें हैं लेकिन प्राप्त जानकारियों के अनुसार प्रियंका गांधी जल्द ही किसी रैली के जरिए जनता से मुखातिब होंगी. ऐसी खबरे हैं कि उनकी पहली रैली रायबरेली या फिर अमेठी में हो सकती है. आज यूपी के रायबरेली में अपने दौरे के दौरान जनता राहुल गांधी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने उनसे कहा था कि जब वे महासचिव बन जाएंगी तो वे रायबरेली की जनता से आकर मिलेंगी.

राहुल गांधी ने अपने बयान से इस बात को साफ किया है कि जल्द ही प्रियंका गांधी वाड्रा जनता के बीच आएंगी. यानी साफ है कि प्रियंका वाड्रा चुनावी मैदान में जल्द ही एक्शन मोड में दिखेगी. सूत्रों की माने तो उनकी यह रैली फरवरी को रायबरेली या अमेठी में हो सकती है.

प्रियंका को मिला है पूर्वी यूपी का प्रभार

आपको बताते चलें कि प्रियंका गांधी को कांग्रेस पार्टी में बड़ा पदभार दिया गया है. उन्हें पार्टी का महासचिव और पूर्वी यूपी का प्रभारी बनाया गया है. उनके आने के बाद से हीं पार्टी में एक नई जान सी दिखने लगी है. कांग्रेस के कार्यकर्ता उन्हें दूसरी इंदिरा के रुप में भी प्रोजेक्ट कर रहे हैं.

About News10India

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com