Breaking News
Home / ताजा खबर / भारत के पश्चिमी इलाके में भी भारी बारिश का कहर देखा गया, औरंगाबाद से भूस्खलन की खबर आई सामने

भारत के पश्चिमी इलाके में भी भारी बारिश का कहर देखा गया, औरंगाबाद से भूस्खलन की खबर आई सामने

पूरे भारत में लगातार हो रही बारिश की वजह से हर रोज कोई ना कोई बुरी खबर सुनने को मिलती है। सबसे पहले पूर्वी भारत से बाढ़ में घरों और स्कूलों के डूबने की खबर सुनने में आई, उसके बाद फिर उत्तराखंड में पुल के ढह जाने की खबर सामने आई, फिर केरल में बाढ़ के कहर की खबर आई और अब पश्चिमी भारत महाराष्ट्र से भूस्खलन की खबर सामने आई।

बता दें कि लगातार हो रही बारिश की वजह से महाराष्ट्र के औरंगाबाद में भूस्खलन की वजह से लगातार सड़कों पर जाम लग रहा है। वही कई गाड़ियां मलबे के नीचे दब गई है। यातायात में असुविधाएं होने लगी है और कोई भी उस रास्ते से बाहर नहीं निकल पा रहा है। प्रशासन और पुलिसकर्मी लगातार मलबे को हटाने के कार्य में जुटे हुए हैं।

यह भी पढ़ें: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, इस पूरे सप्ताह दिल्ली में जारी रहेगी बारिश।

मौसम विभाग की माने तो, भारत के पश्चिमी हिस्सों में कम दबाव का क्षेत्र होने से मुंबई और इसके उपनगरों में अगले 24 घंटों तक लगातार वर्षा होती रहेगी। ज्यादातर स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। कई स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। अगले 2 घंटों के दौरान पूर्व, दक्षिणपूर्व, पूर्वोत्तर, उत्तर, दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दादरी, मेरठ और मोदीनगर के अलग-अलग स्थानों और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम गति के साथ बिजली की गरज के साथ बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक आज के दिन भारत की स्थिति

तेलंगाना, मराठवाड़ा, विदर्भ और उत्तरी कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।

मध्य प्रदेश, गुजरात, दक्षिण और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों, केरल, तटीय कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभावना है।

बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, लक्षद्वीप, रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

हरियाणा दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में हल्की बारिश संभावना है।

About news

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com