Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड / शहीद सम्मान समारोह में पिथौरागढ़ पहुंचे रक्षा मंत्री

शहीद सम्मान समारोह में पिथौरागढ़ पहुंचे रक्षा मंत्री

Amar Jawan

Defense Minister reached Pithoragarh at the martyr honor ceremony

बता दे की समारोह में राजनाथ सिंह ने बताया की देवभूमि उत्तराखंड में 4 धाम हैं और अगर सैन्य धाम बना तो यह 5 धाम होगा।

इस धाम में शहीदों के घरों की मिट्टी होगी। सैन्य धाम में शहीदों और उनके गांवों के नाम भी लिखे जाएंगे। इस दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ की।

उन्होंने कहा कि भारतीय किक्रेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तरह धामी भी अन्त तक रह कर पारी को सम्पति की और लेजाकर सफल करते हैं।

बता दे की ,शहीद सम्मान समारोह में पिथौरागढ़ पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान और चीन को चेताया।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत में शांति को अस्थिर करने के लिए हर संभव प्रयास करता है, लेकिन हमने उन्हें स्पष्ट संदेश दिया है कि हम पलटवार करेंगे। कहा कि यह एक नया और शक्तिशाली भारत है।

यह भी पढ़ें: वाराणसी नगर निगम को मिला पुरस्कार

चमोली से शुरू हुई शहीद सम्मान यात्रा, जेपी नड्डा ने कहा- सवाड़ गांव क्रांति व शांति की धरती, तस्वीरें

जवाब देने के लिए तैयार है

बताया जा रहा है कि सेना के अफसरों से हमारा लाइव कॉनटेक्ट रहता है। उनकी हर गतिविधि की हमें खबर रहती है। इतिहास गवाह है कि हमने न किसी देश पर आक्रमण किया है और न ही किसी देश की जमीन पर कब्जा किया है। दुनिया का कोई ऐसा देश नहीं है जो भारत की एक इंच जमीन पर भी कब्जा कर सके और अगर कोई ऐसी हिमाकत करेगा तो हम मुंह तोड़ जवाब देंगे। वहीं नेपाल पर राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत और नेपाल का रोटी-बेटी का रिश्ता है, जिसे दुनिया को कोई ताकत समाप्त नहीं कर सकती है।

बता दे कि रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत चाहता है कि अपने पड़ोसियाें से अच्छे रिश्ते हों, लेकिन कुछ ऐस भी देश (पाकिस्तान) हैं जिन्हें नहीं पता की पड़ोसी देशों से कैसे रिश्ते रखे जाते हैं। वह बराबर आतंकवादी हमलों के माध्यम से भारत को अस्थिर करने की कोशिश करता है। इस दौरान उन्होंने दो टूक कहा कि अगर ज्यादा गड़बड़ करोंगे तो हम सीमा पार जाकर सर्जिकल स्ट्राक कर सकते हैं, एयर स्ट्राइक कर सकते हैं। वहीं उन्होंने कहा कि एक और पड़ोसी (चीन) देश है। जिनके साथ हम पड़ोसियों जैसे रिश्ते रखना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए नयी योजना

उन्होंने यहां पहुंच कर शहीद कुंडल सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। वह शहीद के माता-पिता से भी मिले। इसके बाद राजनाथ सिंह झौलखेत मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई नेता मौजूद

सम्मान समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, सांसद अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल आदि मौजूद रहे।

सैन्य धाम में लाई जाएगी शहीद सैनिक के घर के आंगन की मिट्टी

प्रधानमंत्री मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट उत्तराखंड में पांचवें धाम के रूप में सैन्य धाम बनाने के लिए जिला प्रशासन ने पुरुकुल में भूमि हस्तांतरित कर दी है। सैन्य धाम में एक भव्य स्मारक के साथ म्यूजियम, बहादुरी पदक गैलरी, महत्वपूर्ण लड़ाइयों का विवरण एवं सेना से जुड़े अन्य कई साजो सामान को भी प्रदर्शित किए जाने की योजना है। उन्होंने कहा कि सैन्य धाम का निर्माण दो चरणों में किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: रात में जल्दी खाना खाने के होते हैं फायदे

बताया गया की इस पर जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इससे पहले राज्यभर में शहीद सम्मान यात्रा निकाली जा रही है। जिसमें प्रदेश के प्रत्येक शहीद सैनिक के घर के आंगन की मिट्टी देहरादून के सैन्य धाम में लाई जाएगी। इसे निर्माण स्थल पर स्मारक के निर्माण में प्रयोग किया जाएगा।

शहीद सम्मान यात्रा-आगमन चमोली जिले के देवाल ब्लॉक से शुरू हुई


बता दे की -कुछ दिन पहले चमोली जिले के देवाल ब्लॉक के सवाड़ गांव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शहीद सम्मान यात्रा का शुभारंभ किया था। इस दौरान प्रथम विश्व युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई थी। इस मौके पर शहीदों के परिजनों को ताम्रपत्र भेंटकर सम्मानित किया गया था। वहीं, देहरादून में बन रहे सैन्यधाम के लिए सवाड़ गांव से मिट्टी भी ली गई।

Defense Minister reached Pithoragarh at the martyr honor ceremony

About news

Check Also

जो लोग चांदी के चम्मच में खाने के आदी हैं,उन्हें जमीनी हकीकत की जानकारी नहीं: योगी आदित्यानाथ

उत्तर प्रदेश विधानसभा में सीएम योगी आदित्यानाथ ने नेता विपक्ष अखिलेश यादव को जमकर घेरा। …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com