Breaking News
Home / ताजा खबर / आर्टिकल 370 हटाने का दिया निर्देश जम्मू-कश्मीर अलग केंद्र शासित प्रदेश बनेगा, विपक्ष ने जताया विरोध।

आर्टिकल 370 हटाने का दिया निर्देश जम्मू-कश्मीर अलग केंद्र शासित प्रदेश बनेगा, विपक्ष ने जताया विरोध।


राज्यसभा में हंगामे के बीच गृहमंत्री  अमित शाह ने जम्मू कश्मीर से भारतीय संविधान के आर्टिकल 370 हटाने का ऐलान किया  है। राजयसभा की बहस में पक्ष और विपक्ष की तनातनी के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने सिफारिश करते हुए अपना वयान जारी किया कि संविधान के आर्टिकल 370 के कई खंड लागू नहीं होंगे। सिर्फ एक खंड बचा रहेगा। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर को मिला विशेष राज्य का दर्जा खत्म हो गया है।

 


वहीं उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर अलग केंद्र शासित प्रदेश बनेगा और लद्दाख को अलग केंद्र शासित प्रदेश बनाया जाएगा। गृह मंत्री अमित शाह ने इस बात का समर्थन करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर विधानसभा के साथ केंद्रशासित प्रदेश बनेगा। सूत्रों के मुताबिक खबर है कि विपक्ष कांग्रेस नेता गुलाम नबी आज़ाद ने कहा है कि बीजेपी ने ऐसा बोल कर भारतीय संविधान का मजाक उड़ाया है। विपक्ष ने कहा कि सरकार ने रातो रात फैसला कर लिया है। आपको बता दें कि इससे पहले सुरक्षा मामलो की कैबिनेट समिति की बैठक हुई जिसमे प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर और सुरक्षा से जुड़े अधिकारी शामिल थे। इसके बाद कैबिनेट में बैठक हुई। लेकिन कैबिनेट में क्या हुआ, इस बात की जानकारी देने के लिए होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस टाल दी।

WRITTEN BY- RISHU TOMAR 

About News10India

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com