Breaking News
Home / दिल्ली - एनसीआर / आइये जानते है दिल्ली के 7 लोकसभा सीट के बारे में

आइये जानते है दिल्ली के 7 लोकसभा सीट के बारे में

आइये जानते है दिल्ली के 7 लोकसभा सीट के बारे में :-

1. चांदनी चौक :-

15 लाख 61 हजार 828 मतदाता है।  चांदनी चौक लोकसभा सीट पर 2014 के चुनाव में BJP के हर्षवर्धन ने जीत हासिल की थी।  उन्हें 4,36,468 वोट मिले थे, वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) के आशुतोष 3,00,515 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे।  कांग्रेस के कपिल सिब्बल यहां तीसरे स्थान पर रहे थे।

2. नई दिल्ली :-

16 लाख 15 हजार 994 मतदाता है।  दिल्ली की नई दिल्ली लोकसभा सीट पर 2014 के चुनाव में BJP की मीनाक्षी लेखी ने जीत हासिल की थी।  उन्हें 4,53,305 वोट मिले थे, जबकि AAP के आशीष खेतान 2,90,642 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे।

3. ईस्ट दिल्ली :-

20 लाख 38 हजार 270 मतदाता है। दिल्ली की पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट  पर 2014 के चुनाव में BJP के महेश गिरी ने जीत दर्ज की थी।  उन्हें 5,72,202 वोट मिले थे, जबकि AAP के राजमोहन गांधी 3,81,739 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे।

4. साउथ दिल्ली :-

20 लाख 65 हजार 755  मतदाता है।  दिल्ली की दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट पर 2014 में हुए चुनाव में BJP के रमेश बिधूड़ी ने जीत हासिल की थी।  उन्हें 4,97,980 वोट मिले थे और 3,90,980 वोट पाकर दूसरे पायदान पर AAP के कर्नल देवेंद्र सहरावत रहे थे।

5 .नार्थ ईस्ट दिल्ली :-

23 लाख 77 हजार 604 मतदाता है। दिल्ली की उत्तर पूर्व दिल्ली लोकसभा सीट पर 2014 में BJP के मनोज तिवारी ने जीत हासिल की थी।  उन्हें 5,96,125 वोट मिले थे, जबकि AAP के आनंद कुमार 4,52,041 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे।

6. वेस्ट दिल्ली :-

20 लाख 67 हजार 509 मतदाता है।   दिल्ली की पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट पर 2014 में हुए चुनाव में BJP के प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने जीत हासिल की थी।  उन्हें 6,51,395 वोट मिले थे और 3,82,809 वोट पाकर दूसरे पायदान पर AAP के जरनैल सिंह रहे थे।

7. नॉर्थ वेस्ट दिल्ली :-

22 लाख 89 हजार 493  मतदाता है। दिल्ली की उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट पर 2014 के चुनाव में BJP के उदित राज ने जीत दर्ज की थी।  उन्हें 6,29,860 वोट मिले थे, जबकि AAP की राखी बिड़लान 5,23,058 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रही ।

और भी पढ़े – दिल्ली ने तोड़ा आम चुनावों में वोटरों का रिकॉर्ड

posted by : Rupak J

 

About News10India

Check Also

साउथ कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति गिरफ्तार, पुलिस ने घर में सीढ़ी लगाकर की कार्रवाई

पुलिस घर में सीढ़ी लगा कर घुसी थी ; पिछले महीने इमरजेंसी लगाई थी , …

Leave a Reply