Breaking News
Home / रोचक ख़बरें / क्या आप जानते हैं महिलाओं की लिपस्टिक के कलर खोलते हैं कई राज, पढ़िए पूरी खबर

क्या आप जानते हैं महिलाओं की लिपस्टिक के कलर खोलते हैं कई राज, पढ़िए पूरी खबर

लाइफस्टाइल डेस्क, दिव्या द्विवेदी: आज का दौर हो या आज से कई साल पहले का सभी महिलाओं को लिपस्टिक लगाने का शौक रहा है। एक रिसर्च में यह बात साबित हुई है कि लड़कियों की लिपस्टिक के कलर उनके बारे में कई राज को बताते है। यह बात सुनकर आपको एक पल के लिए हैरानी हो सकती है लेकिन यह बात काफी मजेदार है कि लड़कियां जिस लिपस्ट‍िक के कलर को लगाना ज्यादा पसंद करती है वह उनके पर्सनैलिटी के बारे में बहुत कुछ बताता है।

क्या आप जानते हैं कि महिलाओं की लिपस्टिक का कलर उनके बारे में कई तरह के राज खोलता है? लिपस्टिक लगाते समय लड़कियां किस रंग का चयन करती हैं या कौन सा शेड उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है यह उनकी पर्सनैलिटी के बारे में बताता है। यदि आप भी किसी लड़की के पर्सनैलिटी के बारे में जानना चाहते है तो जान लें कौन से रंग का क्या है रहस्य।

लाल रंग- यह रंग तो सभी का फेवरेट होता है। जिन महिलाओं को ब्राइट रेड कलर फेवरेट होता है वे कॉन्फिडेंट, तीव्रबुद्धि और जिंदादिल होती हैं। इन्हें लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बने रहना पसंद होता है। स्वभाव से ये काफी बोल्ड और ऊर्जावान होती हैं।

वाइन रंग- इस रंग की लिपस्टिक पसंद करने वाली लड़कियां काफी बोल्ड होती हैं। ऐसी लड़कियां लोगों का ध्यान खींचना बखूबी जानती हैं। इन्हें तेज धुन में म्यूजिक सुनना पसंद होता है।ऐसी लड़किया अपने में ही मस्त होती है।

गुलाबी रंग- पिंक कलर एक गर्ली कलर है। जिन महिलाओं और लड़कियों को पिंक कलर पसंद होता है वो दिल की अच्छी होती हैं। पिंक कलर पसंद करने वाली लड़कियां व्यवस्थित, संवेदनशील और हर परिस्थिति में पॉजिटिव रहने वाली होती हैं। ऐसी महिलाएं अपने व्यवहार से किसी का भी मन जीतने में सफल रहती हैं।

ब्राउन रंग- प्लम या ब्राउन कलर का लिपशेड पसंद करने वाली लड़कियां और महिलाएं चीजों से बहुत जल्दी बोर हो जाती हैं। इन्हें किसी भी हाल में चुनौतियों का सामना करना पसंद नहीं होता। इसके अलावा ये बहुत रहस्यमयी भी होती हैं। काफी चीज़ो से यह जल्दी बोर हो जाती है।

न्यूड कलर- आज कल न्यूड कलर काफी फैशन में चल रहा है। न्यूड कलर की लिपस्टिक पसंद करने वाली महिलाएं और लड़कियां बहुत सिंपल होती हैं और हर चीज को लेकर ट्रांसपैरंट होती हैं। इनका मानना होता है कि न्यूनतम में ही खूबसूरती है। स्वभाव से यह बेहद शांत होती हैं।

नारंगी रंग-नारंगी रंग पंसद करने वाली महिलाएं काफी गर्म स्वभाव की होती हैं। इनके चेहरे से ही जोश झलकता है। साथ ही ऐसी लड़कियां अपने काम के प्रति काफी सीरियस भी रहती हैं।

About News10India

Check Also

Death Duty के नाम पर ट्रस्टियों ने दरभंगा राज के महल-गहने बेच दिए ! जानिए पूरी कहानी

क्या आप जानते हैं कि साल 1985 से पहले जब किसी धनी व्यक्ति, राजा या …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com