Breaking News
Home / बिहार / झारखण्ड / दरभंगा / दरभंगा शहर पानी की मार को लेकर नियंत्रण कक्ष-सह-जन सुविधा केन्द्र का लोकार्पण।

दरभंगा शहर पानी की मार को लेकर नियंत्रण कक्ष-सह-जन सुविधा केन्द्र का लोकार्पण।

वरुण ठाकुर – बिहार :- दरभंगा आज-कल  पानी की समस्याओं से जूझ रहा है। पिछले कुछ दिनों से पीने की पानी को लेकर लोग तरस रहे है। लोगों को मजबूरन पानी खरीद कर पीना पर रहा। दरभंगा जिला के अधिकतर चापाकल सूख गये है। समस्या इतना गंभीर हो गया है कि दरभंगा शहर में मोटर से भी पानी नहीं आता। इसको लेकर पिछले कुछ दिनों से दरभंगा जिला पदाधिकार के द्वारा दरभंगा नगर निगम के अधिकारी के साथ मीटिंग कर पानी के लिए सुविधा केन्द्र का उदघाटन किया गया है। मौके पर जिला पदाधिकारी त्याग राजन ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में पानी की कमी न होने दी जायेगी।

इन दिनों भीषण गर्मी के चलते नगर के जिन-जिन क्षेत्रों/वार्डों में भू-जलस्तर नीचे चला गया है, उन वार्डों में पानी की आपूर्त्ति हेतु वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। नगर निगम एवं पी.एच.ई.डी. के पानी के टैंकर से समस्या प्रभावित इलाकों में पानी की आपूर्त्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल संकट पर निगरानी रखने हेतु नगर निगम कार्यालय में एक नियंत्रण कक्ष-सह-जन सुविधा केन्द्र स्थापित किया गया है जिनका मंगलवार लोकार्पण किया गया। उन्होंने कहा कि इस केन्द्र में जल समस्या से संबंधित सूचनाएँ संग्रहित की जायेगी एवं आवश्यकतानुसार जल की आपूर्त्ति की जायेगी।


उन्होंने आगे कहा कि नगर निगम नियंत्रण कक्ष में पानी के 08-10 टैंकर बराबर मौजूद रखने का निदेश दिया है ताकि पानी की कमी वाले वार्डों में टैकर से पानी की आपूर्त्ति की जा सके।

जिलाधिकारी द्वारा इसके उपरांत नगर के विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर पी.एच.ई.डी. द्वारा नगर निगम क्षेत्रों में लगाये गये स्टैंड पोस्ट से पानी की आपूर्त्ति व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इसमें वार्ड नं. – 21, 22, 24, उर्दू बाजार आदि शामिल है। इस क्रम में डी.एम. ने नगर वासियों से फीड बैक भी प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि पी.एच.ई.डी. को तुरंत 150 अतिरिक्त स्टैड पोस्ट लगाने का निर्देश दिया है जिस पर पी.एच.ई.डी. द्वारा तेजी से कार्य किया जा रहा है।


इस अवसर पर नगर आयुक्त श्री श्याम किशोर, नगर निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

About News10India

Check Also

बम-बम बोलबम के नारों से गूंजायमान हो गया दरभंगा का अलीनगर

देश भर में धूमधाम और हर्षोल्लास के संग मनाया गया महाशिवरात्रि का पावन त्योहार। दरभंगा …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com