Breaking News
Home / ताजा खबर / नक्सलवाद पर नकेल कसने में नवीन पटनायक ने किया केन्द्र सरकार का समर्थन: Amit Shah

नक्सलवाद पर नकेल कसने में नवीन पटनायक ने किया केन्द्र सरकार का समर्थन: Amit Shah

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने आज ओडिशा के भुवनेश्वर में 761 करोड़ रूपए की लागत से कामाख्यानगर-दुबुरी खंड के चार लेन के चौड़ीकरण का लोकार्पण और 34 करोड़ रूपए की लागत मोटेर से बनेर तक लाडुगांव से होकर जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का शिलान्यास किया। इस अवसर पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान भी उपस्थित रहें।

आमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि आज यहां कामाख्यानगर-दुबुरी खंड के चार लेन के चौड़ीकरण का काम राष्ट्र को समर्पित हुआ है। 51 किलोमीटर लंबे खंड पर हुए इस कार्य पर 761 करोड़ रूपए की लागत आई है। यह राजमार्ग ओडिशा के खनिज समृद्ध अंगुल और ढेनकनाल ज़िलों को राज्य के बाकी हिस्सों और नेश्नल हाईवे के माध्यम से देश के साथ जोड़ने में महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि देश का भाग्य, विकास, अर्थतंत्र का विकास राजमार्गों के साथ जुड़ा होता है। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 9 वर्षों में देश में राजमार्गों के विकास के लिए बहुत काम किया है। उन्होंने कहा कि आज कालाहांडी के मोटेर से बनेर तक लाडुगांव के रास्ते होकर सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की भी शुरूआत हुई है। लगभग 15 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर ये कार्य 34 करोड़ रूपए की लागत से होगा।

 शाह (Amit Shah) ने कहा कि मोदी सरकार ने फास्ट टैग से फास्टर टोल कलेक्शन, भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में दक्षता, विवादों का शीघ्र समाधान, सूचना-प्रौद्योगिकी पर ज़ोर, वित्त पोषण के वैकल्पिक तरीके ढूंढना आदि का एक वैज्ञानिक समन्वय कर राजमार्गों के निर्माण की गति को बहुत बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि राजमार्गों के निर्माण से स्वाभाविक रूप से देश में आर्थिक गतिविधियों को गति मिलती है।

अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि ओडिशा के लिए भी मोदी सरकार ने कई विकास परियोजनाएं शुरू की हैं, जिनसे राज्य के अर्थतंत्र को गति मिली है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने 2014 में कहा था कि जब तक देश के पूर्वी हिस्से का विकास नहीं होता, तब तक देश का संपूर्ण विकास नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि जब हम देश के पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों को विकास के पैमाने पर एकसमान लाते हैं, तभी देश का विकास हो सकता है।

शाह ने कहा कि एक जमाने में यह पूरा क्षेत्र नक्सलवाद से प्रभावित था, लेकिन पिछले 9 सालों में नरेन्द्र मोदी सरकार ने राज्य सरकारों को साथ लेकर, नक्सलवाद पर नकेल कसने का सफल प्रयास किया है और उसके नतीजे भी आए हैं। शाह ने कहा कि नक्सलवाद पर नकेल कसने में ओडिशा और राज्य के मुख्यमंत्री श्री नवीन पटनायक ने हमेशा केन्द्र सरकार का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार नक्सलवाद के खिलाफ मजबूत लड़ाई लड़ने के प्रति कटिबद्ध है।

शाह (Amit Shah) ने कहा कि 1999 में ओडिशा में आए साइक्लोन में हज़ारों लोगों ने जान गंवाई थी लेकिन आज जब भी ओडिशा में साइक्लोन आता है, तब ज़ीरो कैज़्युअल्टी होती है, जिसे पूरी दुनिया में सराहा जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने NDRF, NDMA के माध्यम से आपदा प्रबंधन को शासन का स्वभाव बनाने का काम किया है और ओडिशा सरकार ने इसमें पूरा समर्थन दिया है।

About News Desk

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com