Breaking News
Home / बिहार / झारखण्ड / तेजस्वी यादव जेल जाएंगे-आरके सिंह

तेजस्वी यादव जेल जाएंगे-आरके सिंह

केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री और आरा के सांसद और आरके सिंह शनिवार को आरा में थे और कई अहम कहीं। उन्होंने बिहार के उपमुखमंत्री तेजस्वी यादव के लिए जेल की भविष्यवाणी भी कर डाली। आरके सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत देश दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था हो गई है। सरकार का लक्ष्य जल्द तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाने का है। 2027-28 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी। वर्तमान केंद्र सरकार में देश के हर क्षेत्र में जितनी तरक्की हुई है। शायद ही उतनी तरक्की किसी सरकार में हुई होगी।

उन्होंने कहा कि NDA के लिए राहुल गांधी कोई चुनौती नहीं है। आरके सिंह ने नीतीश कुमार को लपेटते हुए कहा कि नीतीश कुमार अपनी राजनीति की अंतिम पारी खेल रहे हैं। अगले चुनाव में उनकी सीट कम हो जाएगी। वहीं, आरके सिंह ने तेजस्वी यादव को लेकर कहा कि तेजस्वी यादव के खिलाफ एजेंसियों के पास पुख्ता सबूत है, जिस कारण वह जेल जाएंगे।

आरके सिंह ने कहा कि रेलवे में जितनी तरक्की मोदी सरकार में हुई है। इतनी तरक्की किसी सरकार नहीं हुई थी। INDIA गठबंधन के पर आरके सिंह ने कहा कि नाम रखने से कुछ नहीं होता एक संगठन है, जिसने अपना नाम इंडियन मुजाहिदीन भी रखा है। राहुल गांधी अभी मोदी सरनेम मामले में बरी नहीं हुए हैं। उस पर सिर्फ रोक लगी है। यूपीए सरकार अपने नाम से इसीलिए भाग रही है क्योंकि उस सरकार में जितना भ्रष्टाचार हुआ था घोटाले हुए थे उन सभी घोटालों पर अभी भी कोर्ट में मामला चल रहा है।

About News Desk

Check Also

उपस्थिति भले कम हो लेकिन सवाल पूछने में टॉप टेन बिहारी सांसद बन गए अजय मंडल

बिहार से लोकसभा में माैजूदगी दर्ज कर रहे सांसदों की एक रिपोर्ट सामने आई है। …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com