Breaking News
Home / ताजा खबर / पीएम मोदी ने दी बिहार दिवस की शुभकामनाएं, कहा- विकास के पथ पर बढ़ता रहे बिहार

पीएम मोदी ने दी बिहार दिवस की शुभकामनाएं, कहा- विकास के पथ पर बढ़ता रहे बिहार


बिहार के 109वें स्थापना दिवस पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। इसके अलावा पीएम मोदी ने बिहार के विकास की कामना की है। बिहार दिवस के मौके पर उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, कि बिहार दिवस की राज्य के सभी निवासियों को ढेरों शुभकामनाएं। गौरवशाली अतीत और समृद्ध संस्कृति के लिए विशेष पहचान रखने वाला ये प्रदेश विकास के नित नए आयाम गढ़ता रहे।
https://twitter.com/narendramodi/status/1373849696116994051?s=20
वहीं इससे पहले सीएम नीतीश ने ट्वीट कर प्रदेशवासियों को बिहार दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा कि बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। बिहार का इतिहास गौरवशाली है और हम वर्तमान में अपने निश्चय से बिहार का गौरवशाली भविष्य तैयार कर रहे हैं। विकसित बिहार के सपने में भागीदारी के लिए मैं आप सभी का स्वागत करता हूं। जय हिंद-जय बिहार।

https://youtu.be/F4hKIMrPlzo

दरअसल इस बार बिहार दिवस के कार्यक्रमों पर कोरोना का असर देखने को मिला है। कोरोना की वजह से इस बार भी बिहार दिवस पर किसी प्रकार के समारोह का आयोजन नहीं किया गया है। सरकारी स्कूलों में भी किसी भी तरह के कार्यक्रम पर प्रतिबंध लगाया गया है। ऐसे में सीएम नीतीश ने राजधानी पटना के गांधी मैदान स्थित के ज्ञान भवन के बाबू सभागार से बिहारवासियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। इस दौरान राज्यपाल फागू चौहान भी उनके साथ थे।
109 साल पहले 22 मार्च को ही बिहार स्वतंत्र राज्य बना था और तब से ही इस दिन को बिहार दिवस के रूप में मनाया जाता है। हालांकि, बिहार का इतिहास हजारों वर्ष पुराना है। बिहार ज्ञान की धरती रही है. राज्य का इतिहास बहुत समृद्ध है।

About Sakhi Choudhary

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com