Breaking News
Home / मनोरंजन / विदेश में रह कर भी प्रियंका नहीं भूलीं अपने संस्कार, सबूत हैं ये तस्वीरें

विदेश में रह कर भी प्रियंका नहीं भूलीं अपने संस्कार, सबूत हैं ये तस्वीरें

सेन्ट्रल डेस्क- अपनी शादी के बाद से ही प्रियंका चोपड़ा आए दिन पति निक जोनस से साथ फोटो शेयर करती रहती हैं। आपको बता दें कि इस समय प्रियंका और निक दोनों लंदन में हैं। ऐसे में प्रियंका की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया के जरिये सामने आई हैं जिसमें प्रियंका एक अलग अंदाज में नज़र आ रही हैं। सोशल मीडिया पर यह तस्वीरें आते ही लोगों ने इसे बेहद पसंद किया और इन तस्वीरों में प्रियंका के लुक की चर्चा हर कोई कर रहा है।

NEWS 10 INDIA की लेटेस्ट खबरें और अपडेट्स जानने के लिए आप हमारे FACEBOOK पेज को लाइक करना ना भूलें। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें ।

Facebook

Image result for विदेश में रहकर भी संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, हॉट लुक में भी निभाई परंपरा

NEWS 10 INDIA की खबरों को और अधिक विस्तार से जानने के लिए अब आप हमें Twitter पर भी फॉलो कर सकते है । क्लिक करें नीचे दिए लिंक पर ।

Twitter

आपको बता दें कि प्रियंका की यह तस्वीरें लंदन की सड़कों की हैं। प्रियंका चोपड़ा रोज़मर्रा के कामों के लिए बाहर निकली थीं, तब किसी ने उनकी यह तस्वीरें अपने कैमरे में कैद कर लीं। तस्वीरों में प्रियंका ने येलो कलर का पैंट सूट पहन रखा है जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। लेकिन इन तस्वीरों में जिस चीज़ ने सबका ध्यान सबसे ज़्यादा खींचा वह था उनका मंगलसूत्र। यह देख कर प्रियंका के प्रसंशक उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। फैंस का कहना यह कि उन्हें यह देख कर बहुत खुशी हुई कि प्रियंका विदेश में रह कर भी अपने संस्कार नहीं भूली हैं।

Image result for विदेश में रहकर भी संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, हॉट लुक में भी निभाई परंपरा

उनके इस लुक में लाइट मेकअप के साथ-साथ न्यूड लिपस्टिक चार चांद लगा रही है। उन्होंने अपने बालों को भी खुला कर रखा था और आंखों पर गॉगल्स लगा रखे थे। इस ड्रेस पर उन्होंने ब्लैक बूट्स पहन रखे थे। आपको बता दें कि कुछ ही दिनों पहले एक इंटरव्यू में प्रियंका ने निक के साथ शादी और उनके बीच मौजूद उम्र के फासले को लेकर बात की थी। उन्होंने कहा, ‘हमारे देश में महिलाएं हमेशा से उन मर्दों को पसंद करती आई हैं जिनकी उम्र उनसे 12 साल ज़्यादा होती है। हमारा उन महिलाओं की ओर देखने का तरीका बहुत साधारण होता है। मुझे लगता है शादी में उम्र को लेकर समाज में बहस नहीं होनी चाहिए।’

About Arfa Javaid

Check Also

क्या हैं ब्रिक्स सम्मेलन जिसमें भाग लेने गए हैं मोदी?

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2023 की जिसमें भारत समेत कई देश भाग लेंगे। वही पर भारत …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com