Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड / यूपी के वोटर्स की नब्ज टटोलेगी कांग्रेस, प्रियंका गांधी ने दिए कांग्रेस नेताओं को जिलों में प्रवास के निर्देश

यूपी के वोटर्स की नब्ज टटोलेगी कांग्रेस, प्रियंका गांधी ने दिए कांग्रेस नेताओं को जिलों में प्रवास के निर्देश

उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए सियासी दलों ने अभी से रणनीति तैयार करना शुरू कर दिया है। वहीं पिछले लंबे वक्त से खराब प्रदर्शन औऱ हाल ही में अंदरुनी कलह का सामना कर रही कांग्रेस के लिए यूपी विधानसभा चुनाव बेहद महत्वपूर्ण हैं। हर सूरत में कांग्रेस की कोशिश यूपी चुनावों में अपना प्रदर्शन सुधारने की ही होगी। हालांकि प्रियंका गांधी की अगुवाई में यूपी कांग्रेस में पिछले दिनों में कई बदलाव देखने को मिले हैं।

वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा यूपी में कांग्रेस की रणनीति में बदलाव लाने की कोशिश कर रही हैं। इसी कवायद के तहत प्रियंका ने यूपी कांग्रेस कमेटी के नेताओं के साथ बैठक की। कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेताओं को निर्देश दिया कि जिले में 20 दिन तक प्रवास करें। सभी नेता संगठन को मजबूत करने के लिए जिलों में कैंप करें। प्रियंका ने पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि संगठन निर्माण पदाधिकारियों की प्राथमिकता होनी चाहिए। प्रियंका गांधी के निर्देशों के बाद अब 3 जनवरी से कांग्रेस नेता जिलों में प्रवास का अभियान शुरू करेंगे।

प्रियंका गांधी की बैठक के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों को एक-एक जिले की जिम्मेदारी दी गई है। प्रवास के दौरान कांग्रेस नेता ना सिर्फ स्थानीय वोटर्स की नब्ज टटोलेंगे बल्कि संगठन के कार्यकर्ताओं में भी जोश भरने की कोशिश की जाएगी। कांग्रेस के इस प्रवास की आगामी चुनावों के लिए रणनीति तैयार करने में अहम भूमिका रहेगी।  

उत्तर प्रदेश का प्रभार संभालने के बाद से ही प्रियंका गांधी लगातार पार्टी को मजबूत करने की कोशिश में लगी हैं। प्रियंका ने कांग्रेस के संगठन में भी बड़े बदलाव किए गए हैं। हालांकि चुनावों में पार्टी को उम्मीद के हिसाब से अभी तक कामयाबी हासिल नहीं हो सकी है। हालांकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में थोड़ी आक्रामकता दिखाई देनी लगी है। पिछले दिनों प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की अगुवाई में पार्टी की तरफ से कई धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जा चुका है।

About Sakhi Choudhary

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com