Breaking News
Home / ताजा खबर / मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा अस्पताल में भर्ती, अब हालत स्थिर

मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा अस्पताल में भर्ती, अब हालत स्थिर

डांसर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा दिल के दौरे की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के लिए रेमो को को मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। रेमो डिसूजा की एंजियोप्लास्टी सर्जरी की गई है। वहीं अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अब अब रेमो की हालत स्थिर बनी हुई है।

दरअसल खबरों के मुताबिक रेमो डिसूजा को शुक्रवार दोपहर करीब 2.30 बजे हार्ट अटैक आया था। उन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं अब रेमो के हार्ट से ब्लॉकेज हटाने के बाद में उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। अस्पताल में रेमो के साथ उनकी पत्नी लिजेल मौजूद हैं।

रेमो डिसूजा मशहूर सेलेब्रिटी कोरियोग्राफर हैं और उन्होंने बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। बॉलीवुड में बतौर कोरियोग्राफर रेमो ने साल 1995 में शुरुआत की थी। इसके बाद से अभी तक रेमो कई फिल्मों में अपना शानदार काम दिखा चुके हैं। रेमो की सफल फिल्मों में तहजीब, स्टूडेंट ऑफ द ईयर, ये जवानी है दीवानी, एबीसीडी 2, बाजीराव मस्तानी और कलंक शामिल हैं। कोरियोग्राफी के लिए उन्हें कई अहम अवॉर्ड्स से सम्मानित भी किया जा चुका है।

कोरियोग्राफी के अलावा रेमो ने फ्लाइंग जट, रेस 3, फालतू, एबीसीडी, एबीसीडी 2 और स्ट्रीट डांसर जैसी फिल्मों को डायरेक्ट भी किया है। इसके अलावा रेमो टीवी इंडस्ट्री में भी काफी सक्रिय हैं। डांस इंडिया डांस के कई सीजन में रेमो जज की भूमिका निभा चुके हैं। साथ ही झलक दिखला जा, नच बलिए और डांस प्लस जैसे डांसिंग रियलिटी शो को भी वो जज कर चुके हैं।

About Sakhi Choudhary

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com