Breaking News
Home / खेल / SPECIAL REPORT- जानिए इस गणतंत्र दिवस पर कितने बच्चों को दिए जाएंगे वीरता पुरस्कार

SPECIAL REPORT- जानिए इस गणतंत्र दिवस पर कितने बच्चों को दिए जाएंगे वीरता पुरस्कार

गणतंत्र दिवस आने में कुछ ही समय बाकी है और तैयारी जोरो पर है। हर साल की तरह इस बार भी गणतंत्र दिवस पर  26 बच्चों को विरता का पुरस्कार दिया जाएगा।

हर बार एनजीओ इंडीयन काउंसील फॉर चाइल्ड वेलफेयर बच्चो को चुनता था लोकिन इस बार प्रक्रिया में थोड़ा सा बदलाव किया गया है। दरअसल एमजीओ पर वित्तीय अनियमितता के आरोप के बाद सरकार ने इस बार खुद नीर बच्चो का चयन किया है।

इस बार भारत पुरस्कार के लिए दो बच्चो का चयन किया गया है, दोनो ही बच्चे जम्मु के रहने वाले है। जिसमे एक 8 साल की गुरुगा हिमा और प्रिया 14 साल के सौम्यदीप जाना है। दोनो को यह पुरस्कार पिछले साल हथियारबंद आतंकवादियों का बहादुरी से सामना करने के लिए दिया जाएगा।

गुरुगा हिमा प्रिया, भारत अवॉर्ड, उम्र- 8 साल

10 फरवरी 2018 को हथियारबंद आतंकियो ने जम्मु के सुंजवन में हमला किया था। इसमे 20 भारतीयों की मौत हो गई थी जबकी 20 घायल हो गए थे। उस समय प्रिय अपनी मां के साथ सो रही थी। हमलो होने के बाद दोनो ने खुज को घर में बंद कर लिया था। उस समय आतंकियो ने उनके आंगन में एक ग्रेनेड फेक दिया था जिसमे प्रिया घायल हो गई थी लेकिन प्रिया ने उस समय में हिम्मत दिखाई और आतंकियो को लंबे समय तक बातचित में मशगूल रखा। प्रिया के पिता जो कि पेशे से हवलदार थे वो उस वक्त घर पर नही थे।

सौम्यदीप जाना, भारत अवॉर्ड, उम्र –13 साल

सुंजवन आर्मी स्टेशन में आतंकी हमले के दौरान सौम्यदिप ने अपनी मां और बहन को एक कमरे में बंद कर दिया था और बाहर से ताला लगा दिया था। आतंकियो ने घर का मुख्य दरवाजा तोड़ने की कोशिश की थी लेकिन वो इसमे कामयाब नही हुए। बौखलाए आतंकियो ने एक ग्रेनेड फेंककर एके 56 राइफल से फायरिंग कर दी। इस वजह से सौम्यदीप घायल हो गया और 3 महिनो तक कोमा में रहा। उनका बांया हिस्सा पैरालाइज्ड हो गया है और उनके देखने और सुनने की शक्ति भी कम हो गई। लेकिन हमेशा चेहरे पर मुस्कान लिए वो कहते है कि मुझे अपने परिवार के लिए तो यह करना ही था मैं उनको मरने के लिए नही छोड़ सकता था।

नितिषा नेगी, गीता चोपड़ा अवॉर्ड (मरणोपरांत),  उम्र-15 साल

अंडर 17 फुटबॉल टीम की सदस्य के रुप में नितिषा पसिफिक स्कूल गेम्स के लिए ऑस्ट्रेलिया गई थी। जंहा 10 दिसंबर को 2017 को एक बीच में सागर की बड़ी लहरे कुछ लोगो को बहा ले गई। नीतीषा ने अपनी दोस्त को पानी में फंसा देखा तो वो उसे बचाने के लिए पानी में कुद गई और अपनी दोस्त को बचाने में तो कामयाब हो गई लोकिन खुद वापस नही लौट सकी। उस पानी में डूब कर नितिषा की मौत हो गई।

गोहिल जयराज सिंह, संजय चोपड़ा अवॉर्ड,उम्र- 6 साल

गुजरात के 6 साल के गोहिल जयराज अपने दोस्त के साथ खेल रहे थे जंहा पर उनके दोस्त पर तेदुए ने हमला कर दिया था। अपने दोस्त को खतरे में देख कर गोहिल ने तेंदुए की तरफ पत्थर पेंका। लेकिन तेंदुए ने उसको नही छोड़ा। उसके बाद गोहिल ने अपनी खिलौना कार तेंदुए की तरफ फेंकी  जिसकी आवाज सुनकर तेंदुए भाग गया। और गोहिल अपने दोस्त को मौत के मुंह से खींच लाने में कामयाब हो गया।

मुस्कान और सीमा, बाबू गैधानी अवॉर्ड,उम्र- 17 और 14 साल

हिमाचल प्रदेश की दो दोस्त मुस्कान और सीमा को स्कूल जाने के रास्ते कुछ युवक रोज छेड़खानी करते थे। उन पर भद्दे कमेंट भी पास करते थे। जब ये आए दिन की घटना हो गई तो उनको सबक सिखाने के लिए दोनों ने कराटे क्लास जॉइन की। इसके बाद दोनों ने उसी जगह जाकर उन युवकों की जमकर पिटाई की। वे उन शोहदों को पुलिस स्टेशन लेकर गईं और एफआईआर दर्ज करवाई।

About News10India

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com