Breaking News
Home / रोचक ख़बरें / बदलते मौसम में नाखूनों की देखभाल

बदलते मौसम में नाखूनों की देखभाल

वैसे तो हमारे शरीर का हर अंग हाई अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण है। मगर सौंदर्य (ब्यूटी) के संदर्भ में कही जाए तो नाखूनों की अपनी एक अलग हाई जगह है।

नाखूनों को सम्भालने सँवारने के सबूत हमें कई सौ साल के इतिहास में भी दिखते हैं। इसीलिए ये कोई नयी चीज़ नहीं है। हाँ बस तरीक़ों में थोड़ा बहुत सुधार हुआ हो ऐसा माना जा सकता है।

आज के आपा धापी के दौर में जब हम अपने आप को संवारने का समय नहीं निकाल पाते हैं तो, निर्राशा तो होती हाई है लेकिन साथ हाई लम्बे समय तक धन ना ड़े पाने की वजह से हमारे नाखूनों का ही नुक़सान होता है। और ये बात हर चीज़ पर लागू होती है।

तो आइए अब जानते हैं कैसे करें अपने नाखूनों की देखभाल

मैनीक्योर को सरल भाषा में समझा जाए, तो यह हाथों और उंगलियों को खूबसूरत बनाने का ब्यूटी ट्रीटमेंट है। इसमें नाखूनों को साफ करने से लेकर हाथों को मॉइश्चराइज तक किया जाता है। मैनीक्योर के लाभ बहुत सारे हैं, जिसके बारे में हम यहां बता रहे हैं।

मैनीक्योर के फायदे 

मैनीक्योर के दौरान हाथों की हल्की मालिश भी की जाती है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है।

‌इसमें नाखून साफ रहते हैं और गंदगी से बचाव होता है।

‌नाखून अच्छी, हेल्दी होते हैं और टूटते नहीं हैं।

‌हाथों की त्वचा रूखी भी नहीं होती है।

‌नाखूनों में चमक भी आ जाती है।

‌हाथ मुलायम, खूबसूरत और shiny नजर आने लगते हैं।

कैसे करें मैनीक्योर :

तो चलिए बात करते है की मैनीक्योर कैसे करते है :

मैनीक्योर करने से पहले जरूरी है कि आप मैनीक्योर के समान की लिस्ट बनाकर उन्हें इकट्ठा कर लें। नीचे हम मैनीक्योर के सामान की लिस्ट आपके साथ शेयर कर रहे हैं।

  1. ‌नेल पॉलिश रिमूवल
  2. ‌नेल कटर
  3. ‌थोड़ी सी रूई 
  4. ‌नेल बफर
  5. ‌नर्म nail brush
  6. ‌क्यूटिकल (deadskin)रीमूवर या क्यूटिकल क्रीम
  7. ‌हाथों का मॉइस्चराइजर
  8. ‌नाखूनों के लिए एक बेस कोट
  9. ‌आपकी पसंदीदा नेल पॉलिश
  10. ‌एक क्लियर या ट्रांसपैरेंट नेल पॉलिश

 1: नेल पॉलिश हटाएं

अगर आपके नाखूनों में पहले से नेल पॉलिश लगी है, तो मैनीक्योर शुरू करने से पहले आप उसे हटा दें। अपनी पुरानी नेल पॉलिश को हटाने के लिए  पॉलिश रिमूवल  का इस्तेमाल करें। नेल पॉलिश रिमूवल आपके नाखूनों के आसपास की त्वचा को सुखाता नहीं करता है।  नेल पॉलिश रिमूवल तेजी से काम करता है, लेकिन इससे आपके नाखूनों को नुकसान भी हो सकता है।

2: नाखूनों को काटे फिर शेप में लाए

अपने नाखूनों को छोटा करने के लिए नेल कटर का इस्तेमाल करें। उन्हें बहुत छोटा न करें, फिर नाखूनों को आकार देने के लिए नेल बफर का उपयोग करें।  बफर को ज्यादा जोर से न घिसें और नाखुनों का आकार ज्यादा छोटा न करें। नाखूनों को काटने के बाद जो कोने बच जाते हैं उन्हें बफर से चिकना कर दें। ध्यान रहे कि नाखूनों को ज्यादा चिकना न करें, क्योंकि ऐसा करने से जब आप अपने नाखूनों पर नेल पॉलिश लगाएंगे, तो वो ज्यादा दे नहीं रहेंगी।

3: अपने नाखूनों और हाथ को भिगोएं

यह मैनीक्योर का सबसे आराम देने वाला स्टेप होता है। एक बड़ा कांच का या प्लास्टिक  का कटोरा लें और  उसे गर्म पानी से भरें। इस पानी में एक क्लींजर मिलाएं और अपने हाथों को उसमे कुछ दर के लिए डुबाकर रखें। ध्यान रहे पानी ज्यादा गर्म नहीं, बल्कि गुनगुना हो, नहीं तो आपके हाथ जल सकते हैं।

जब क्यूटिकल्स (deadskin)पानी में भीगते हैं, तो वो मुलायम होते हैं। ऐसा करने से हाथों, उंगलियों और नाखूनों की गंदगी और खराब त्वचा  कमजोर होने लगती हैं और उन्हें आसानी से निकाला जा सकता है। गंदगी को निकालने के लिए आप एक नर्म नेल ब्रश का उपयोग करें। नाखूनों के नीचे खुरचना न भूलें। अपने नाखूनों और हाथों को ज्यादा देर तक ना भिगोए, क्योंकि इससे उन्हें नुकसान हो सकता है।

4: क्यूटिकल क्रीम लगाएं

         अपने नाखूनों और हाथों को पोंछ लें और फिर नाखूनों पर क्यूटिकल क्रीम से मालिश करें। इसके बाद क्यूटिकल पुशर की मदद से क्यूटिकल को धीरे-धीरे पीछे करें। इन पर ज्यादा दबाव न डालें, क्योंकि इससे क्यूटिकल्स ज्यादा पीछे चले जा सकते हैं और आपके नाखूनों को नुकसान हो सकता है। इससे आपके नाखूनों में इंफेक्शन होसकता है। जब एक बार क्यूटिकल्स साफ हो जाएं, तो अपने नाखूनों से लगी हुई क्रीम को हटा दें। 

5: हाथों पर मॉइश्चराइजर लगाएं

    अब बारी आती है हाथों को मॉइश्चराइज करने की और मुलायम करने की। हाथों के लिए अच्छे मॉइश्चराइजर का इस्तमाल करें। हाथों को गहराई तक मॉइश्चराइज करने के लिए गाढ़े मॉइश्चराइजर का उपयोग करें। अच्छे से अपनी उंगलियों और अपने नाखूनों के आसपास के एरिया पर ध्यान दें। आप चाहें तो मॉइस्चराइजर लगाने से पहले अपने हाथों को 30 सेकंड तक गर्म पानी में भिगो सकते हैं।

6: नेल पॉलिश लगाएं

  पहले अपने नेल्स को nail पॉलिश रिमूवल से साफ करें , इसके बाद ट्रांसपेरेंट nail पॉलिश को अपने सभी नाखूनों पर लगाएं,  फिर अपनी मनपसंदिदा नेल पॉलिश लगाएं।

इसके बाद फिर से ट्रांसपेरेंट नेल पॉलिश का इस्तेमाल करे इससे आपके नाखूनों मैं सुंदरता आएगी।

Trend में हैं Acrylic Nails

About news

Check Also

Death Duty के नाम पर ट्रस्टियों ने दरभंगा राज के महल-गहने बेच दिए ! जानिए पूरी कहानी

क्या आप जानते हैं कि साल 1985 से पहले जब किसी धनी व्यक्ति, राजा या …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com