Breaking News
Home / ताजा खबर / केदारनाथ धाम और अन्य उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी

केदारनाथ धाम और अन्य उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी

देवभूमि उत्तराखंड में मौसम खराब बना हुआ है। आज तड़के केदारनाथ, बदरीनाथ, यमुनोत्री धाम समेत कुमाऊं के भी उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। जिससे तापमान में गिरावट होने से ठंड में इजाफा हो गया है भूगोलिक मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार , 6 दिसंबर तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी होगी।

उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। चार, पांच व छह दिसंबर को भी प्रदेश में इसी तरह का मौसम रहेगा।

निचले इलाकों में रिमझिम बरिश और पहाड़ों में हुई बर्फबारी

बता दे की आने वाले 5 दिसंबर को उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में कुछ जगहों पर बारिश व बर्फबारी होगी। लगातार बादल छाये रहने, बारिश, बर्फबारी के कारण राज्य के ज्यादातर इलाकों में ठंड में इजाफा होगा। विशेषकर सुबह-शाम मौसम में ठंडक बनी रहेगी।

नीती-माणा घाटी में जम गए झरने और गाड़-गदेरे

भूगोलिक मौसम विशेषज्ञों ने दिन के तापमान में कमी आने पर धूप के बावजूद ठंड बढ़ने की संभावना जताई है। प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में दो दिन मौसम खराब रहने के बाद ठंड काफी अधिक बढ़ गई है। ज्यादातर जगहों पर रात को पाला गिर रहा है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में कोहरा रहने से धूप देर से निकल रही है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर टोल शुरू करने को मिली मंजूरी, यह है पूरी जानकारी

मसूरी में भी हुई बारिश

उत्तराखण्ड राज्य का एक पर्वतीय नगर मसूरी में देर शाम से हल्की बारिश जारी है जिससे शहर में ठंड और बढ़ गई है। बीते दो दिन से लोगों को सूर्यदेव के दर्शन भी नही हुए, तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई। ठंड के चलते शहर में पर्यटकों की संख्या में भी कमी दिखाई दे रही। चौक चौराहों पर लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड पिंडी महाभिषेक के साथ शुरू हुआ सिद्धबली महोत्सव

कुमाऊं के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी

देवभूमि उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में बादल छाए हुए हैं। वहीं, गुरुवार देर रात से ही उच्च हिमालयी क्षेत्र में हिमपात जारी है। वहीं, निचले हिस्सों में बारिश हुई। पिथौरागढ़ के पंचाचूली, नग्निधूरा, हंसलिंग सहित छिपला, व्यास और दारमा घाटियों के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हुआ है।

धूप के दर्शन नहीं होने और ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात और निचले इलाकों में बूंदाबांदी से ठिठुरन बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें: देहरादून में पीएम मोदी की रैली में 1 लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य

About Swati Dutta

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com