Breaking News
Home / ताजा खबर / इस बार ऑस्कर अवार्ड में इंडिया का झंड़ा, बेस्ट अभिनेत्री का ये है बिहार कनेक्शन

इस बार ऑस्कर अवार्ड में इंडिया का झंड़ा, बेस्ट अभिनेत्री का ये है बिहार कनेक्शन

सेन्ट्रल डेस्क, साहुल पाण्डेय: दुनियाभर में रहने वाले बिहारी हमेशा किसी न किसी तरीके से बिहार और अपने देश भारत का नाम रौशन करते रहे है। लेकिन इस बार जो नाम बिहार ने कमाया है वो कुछ ऐसा वैसा नहीं है। यू कहें तो बिहार की पहुंच सीधे अब आॅस्कर तक जा पहुंची है। बिहार के टायलेंट और बिहारी मिट्टी की खुशबु  ऑस्कर में बिखरी हुई है। हम कोई गढ़ी हुई कहानी नहीं बता रहे हैं यह बिल्कुल सच है। बिहार का अब सीधा जुड़ाव ऑस्कर  अवार्ड से हो चुका है।

दरअसल आपको बता दें कि आॅस्कर अवार्ड 2019 की घोषणा हो चुकी है। इस बार बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड ओलिविया कॉलमेन को मिला है। अब आप कहेंगे कि इसमें आखिर ऐसा क्या है जसे बिहारी गर्व करे या खु हो। तो आपको बता दें कि दरअसल यह अवार्ड ओलिविया को ही नहीं बल्की बिहार की बेटी ओलिविया को मिला है। जी हां आपने सहीं सुना बिहार की बेटी। बिहार की वो बेटी जो आज ऑस्कर  लिया में रहती है लेकिन उसकी जड़े भारत के बिहार में है। ओलिविया का यह पहला ऑस्कर है।

ओलिविया  का बिहार कनेक्शन

बता दें कि कुछ वक्त पहले ही ओलिविया को इस बारे में पता चला कि उनके पूर्वज बिहार के किशनगंज जिले के रहनेवाले थे। ओलिविया इस बात का पता लगाने खुद भारत आई थी। इस दौरान उन्हें बिहार में रहनेवाले उनके पूर्वजों से जुड़ी कईं रोचक जानकारियां जानने को मिलीं। ब्रिटिस डॉक्यूमेंट्री सीरिज ‘हु डू यू थिंक यू आर’ के एक एपिशोड में ओलिविया  बिहार के किशनगंज जाती है। उनके पूर्वजों में से एक रिचर्ड कैपवेल बेजेट है। उनका जन्म अफ्रिकी तट सेंट हेलेना में हुआ था। लेकिन उन्होंने ईस्ट इंडिया कंपनी में काम करते हुए अपनी ​नौकरी लंदन और कोलकाता में की थी।

रिचर्ड के बेटे चार्ल्स का कनेक्शन बिहार के किशनगंज से जुड़ा मिला। यहां उन्हे यह चार्ल्स और हेरियेट की शादी का मैरिज सर्टिफिकेट भी मिला। इसके आलावा उन्हें यह भी जानकारी मिली की किशनगंज में ही हैरियेट का जन्म 1807 में हुआ था। इस दौरान यह भी संभावनाएं मिली कि हेरियेट की मां ब्रिटिश की नहीं होंगी। जब हेरियेट 7 साल की थीं तो उनके पिता की मौत हो गई जिसके बाद हेरियेट की दादी ने उनकी मां को कुछ पैसे देकर दोनों को ब्रिटेन भेज दिया।

वहीं जानकारी यह भी है कि जब हेरियेट 25 साल की हुई तो वे भारत आ गईं। यहां उन्होंने 1832 में बिलियम ट्रिक से शादी कर ली। विलियम के मौत के बाद लंदन चली गईं यहां हेरियट ने ​चार्ल्स  से शादी कर ली और फिर से भारत आ गईं। ओलिविया को ऐसा लगता था कि उनके पूर्वजों में कोई भी विदेशी नहीं होगा लेकिन वे गलत साबित हो गईं।

 

About News10India

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com