Breaking News
Home / ताजा खबर / उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022:’लड़की हूं,लड़ सकती हूं’की पोस्टर गर्ल प्रियंका भाजपा में हो सकती हैं शामिल

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022:’लड़की हूं,लड़ सकती हूं’की पोस्टर गर्ल प्रियंका भाजपा में हो सकती हैं शामिल

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले में कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है।आपको बता दें कि ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य भाजपा में शामिल हो सकती हैं।प्रियंका मौर्य ने कांग्रेस पार्टी पर टिकट वितरण में अनियमितता का आरोप लगाया था।वहीं टिकट न मिलने पर उनकी नाराजगी सामने आ चुकी है।

आपको बता दें कि प्रियंका मौर्या बुधवार को लखनऊ में भाजपा कार्यालय में मौजूद थीं।इस दौरान उन्होंने कहा था कि मैंने क्षेत्र में बहुत काम किया है,लेकिन टिकट वितरण पूर्व नियोजित था।मुझे टिकट नहीं दिया गया था।इसके अलावा उन्होंने कहा कि ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ एक नारा है,लेकिन कांग्रेस ने मुझे लड़ने का मौका नहीं दिया है।

गौरतलब है कि 15 जनवरी को कांग्रेस की ओर से 150 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गई थी।जिसमें से 50 महिलाएं शामिल थीं।वहीं प्रियंका मौर्या ने पार्टी के एक पदाधिकारी पर टिकट के लिए पैसे मांगने का आरोप लगाया था और इसके साथ ही कहा था कि पार्टी में धांधली चल रही है और किसी को बोलने की हिम्मत नहीं है।जातिवाद के चलते नरेश सैनी को भी पार्टी छोड़नी पड़ी थी।बता दें कि डॉ. प्रियंका ने आरोप लगाया है कि उन्हें घूस नहीं देने पर सरोजिनी नगर विधानसभा सीट से टिकट नहीं दिया गया है।उनका कहना है कि लड़की हूं लड़ सकती हूं कैंपेन सिर्फ एक धांधली थी।लोग कहेंगे कि टिकट नहीं मिला तो ऐसा कर रहे,लेकिन खुद जांच करें फिर बोलें।हमें तो 2024 की तैयारी करो ऐसा कहा जाने लगा।

About P Pandey

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com