Breaking News
Home / रोचक ख़बरें / जाने खतरनाक बीमारी चिकनपॉक्स के क्या है लक्षण और इससे बचने के उपाय

जाने खतरनाक बीमारी चिकनपॉक्स के क्या है लक्षण और इससे बचने के उपाय

हेल्थ डेस्क, दिव्या द्विवेदी : आपको बता दें कि चिकन पॉक्स इन दिनों काफी तेजी से फैल रहा है। जिससे बच्चे ही नहीं बड़े लोग भी शिकार हो रहे है। टिकन पॉक्स को ‘छोटी माता’ के नाम से भी जाना जाता है। जानें इसके लक्षण और कारण।

जानिए क्या होता है चिकन पॉक्स –

चिकन पॉक्स एक फैलने वाली बीमारी है, जिसके पैदा होने का मुख्य कारण वैरीसेला जोस्टर नामक वायरस होता है। यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में आसानी से हवा, थूक, म्यूकस या किसी प्रभावित व्यक्ति के फोड़े फुंसियों से निकले द्रव्य से फ़ैल सकता है। संक्रमण वाला यह समय रैशेस होने के 2 से 3 दिन पहले शुरू हो जाता है और तब तक चलता है, जब तक फोड़े फुंसियों के अंश सूखकर गिर ना जाएं।

-बुखार 2-3 दिनों से ज्यादा रहना।
-शरीर में लाल रंग के उभरे हुए दाने हो जाना।
-ज्यादातर चेहरे, खोपड़ी, रीढ़ और टांगो में ये दाने दिखाई देते है।
-दानों में अधिक खुजली होना।
-भूख कम लगना, सिर पर दर्द बना रहना।

जानिए चिकन पॉक्स से बचने के के खास उपाए-

गाजर और धनिए के पत्ते दोनों की ही तासीर काफी ठंडी होती है, इन दोनों का इस्तेमाल चिकन पॉक्स को ठीक करने तथा इसके दाग धब्बे दूर करने के लिए किया जा सकता है। चिकन पॉक्स की बीमारी के दौरान वे शरीर को आतंरिक रूप से ठंडक प्रदान करने में काफी प्रभावी साबित होते हैं। गाजर और धनिए की पत्तियों को मिश्रित करके एक सूप तैयार करें। ये एंटीऑक्सीडेंट्स(antioxidants) से भी भरपूर होते हैं तथा इसी वजह से इनके यूज से शरीर को जल्दी ठीक होने में काफी मदद मिलती है।

ऐसे करें गाजर और धनिए के पत्ते सेवन-

एक गाजर को काटें और धनिये को भी छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें। इन्हें आधे कप पानी में कुछ देर के लिए उबालें और फिर इस मिश्रण को छान लें। इसे कुछ देर तक ठंडा होने दें। रोज़ाना इस मिश्रण का एक महीने तक हल्की गर्म अवस्था में सेवन करें। इससे आपको अपनी गंभीर बीमारी से तेज़ी से उबरने में काफी मदद मिलेगी।

About News10India

Check Also

Death Duty के नाम पर ट्रस्टियों ने दरभंगा राज के महल-गहने बेच दिए ! जानिए पूरी कहानी

क्या आप जानते हैं कि साल 1985 से पहले जब किसी धनी व्यक्ति, राजा या …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com