Breaking News
Home / ज्योतिष / जानिए कब लगेगा साल का पहला ग्रहण, विज्ञान में इसे कहते हैं ‘SUPER BLOOD MOON’

जानिए कब लगेगा साल का पहला ग्रहण, विज्ञान में इसे कहते हैं ‘SUPER BLOOD MOON’

News Desk

हर साल ग्रहण जरूर लगता है, इस नए साल के पहले हफ्ते में ही इस बार सूर्य ग्रहण हुआ और अभी महीना खत्म भी नहीं हुआ है कि पूर्ण चंद्रग्रहण पड़ने जा रहा है। इस बार 21 जनवरी 2019 को पूर्णिमा है और इसी दिन साल का पहला चंद्रग्रहण भी है। वही इस चंद्रग्रहण को काफी खास माना जा रहा है क्योंकि वैज्ञानिक नज़रिए से इसे ‘सुपर ब्लड मून’ का नाम दिया गया है।

कहा जा रहा है कि इस चंद्र ग्रहण में चांद बाकी दिनों के मुकाबले 14 फीसदी बड़ा और 30 फीसदी ज्यादा चमकीला नजर आता है। यही कारण है कि चांद सुर्ख लाल रंग का नज़र आता है। वही रात को अंधेरे में ये नजारा बेहद ही अद्भुत नज़र आता है। ही कारण है कि इसे ब्लड मून कहा जाता है। हालांकि ये भारत में दिखाई नहीं देगा इस कारण यहां इसका कोर्ठ प्रभाव नहीं रहेगा।

बतादें ग्रहण से जुड़ी खास बातें-

भारतीय समयानुसार यह चंद्रग्रहण सुबह 10.11 बजे से शुरू होगा और तकरीबन 11.15 बजे तक रहेगा। कहा जाता है कि जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य एक कतार में आ जाते हैं और जब चांद पर पृथ्वी की प्रच्छाया पड़ती है तब चंद्रग्रहण होता है। वही ग्रहण से पहले सूतक काल 12 घंटे पहले ही शुरू हो जाता है। इस लिहाज़ से सूतक 20 जनवरी की रात 9 बजे से ही शुरु हो जाएगा।

क्या भारत में दिखेगा चंद्रग्रहण?

सबसे महत्पूर्ण बात यह है कि चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ये केवल अफ्रीका, यूरोप, उत्तरी-दक्षिणी अमेरिका और मध्य प्रशांत में ही नज़र आएगा। इससे पहले सूर्य ग्रहण भी भारत में नज़र नहीं आया था। 21 जनवरी को पड़ने वाला चंद्रग्रहण न्यूयार्क, लॉस एंजिलेस, लंदन, शिकागो, एथेंस, पेरिस, मास्को, ब्रेसेल्स और वाशिंगटन डीसी में नज़र आएगा।

2019 में कुल 5 ग्रहण पड़ेंगे। जिनमें से सिर्फ आने वाले कुछ माह के 2 ग्रहण ही भारत में दिखाई देंगे।

About News10India

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com