Breaking News
Home / ताजा खबर / फ्लाइट यात्रा के दौरान महिला ने किया बवाल, खानी पड़ी जेल की हवा

फ्लाइट यात्रा के दौरान महिला ने किया बवाल, खानी पड़ी जेल की हवा

प्लेन में सफर करना हर किसी को पसंद है। साथ ही प्लेन में दी जाने वाली सुविधाएं भी लोगों को बहुत भाती हैं, लेकिन प्लेन में सफर करना लगभग अपनी जान को रिस्क में लेकर यात्रा करने जैसा होता है। इसीलिए यात्रियों की यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए और उन्हें सुरक्षित एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाने के लिए कई नियम बनाए गए हैं। जिनको मानना जरूरी होता है। ताकि सुरक्षित और सुखद यात्रा की जा सके, लेकिन बहुत से ऐसे लोग हैं जो नियम फॉलो करने की बजाय तोड़ने में ज्यादा विश्वास रखते हैं।

एक ऐसी ही खबर डेली स्टार में देखने को मिली। जानकारी के मुताबिक कैलिफॉर्निया की रहने वाली एक महिला विवियाना क्वीनोनेज को फ्लाइट अटेंडेंट ने यात्रा के दौरान सीट बेल्ट पहनने और सीट ट्रे बंद करने को कहा था, जिस पर महिला भड़क गई और फ्लाइट अटेंडेंट के साथ हाथापाई करने लगी। महिला ने फ्लाइट अटेंडेंट को मुक्के भी जड़ दिए। फ्लाइट में मौजूद यात्रियों ने महिला की इस हरकत का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जोकि अब वायरल हो गया है। बता दें कि यह घटना साउथवेस्ट एयरलाइंस की है और ये फ्लाइट सैक्रेमैंटो इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सैन डियागो इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए यात्रा कर रही थी।

यह भी पढ़ें: ‘पैसे का मोह अनमोल’, खाते में आए 5.5 लाख रुपए कहा प्रधानमंत्री मोदी ने दिए हैं,वापिस क्यों करूँ

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला ने फ्लाइट में मास्क भी ठीक तरह से नहीं पहना था। साथ ही उसने फ्लाइट अटेडेंट को मुक्का भी मारे, जिससे उसके चेहरे पर कई जगह चोटें भी आई। इतना ही नहीं फ्लाइट अटेंडेंट की आंख के नीचे 4 टांके लगे और इस लड़ाई में उसके तीन दांत भी टूट गए। कुछ देर बाद एक यात्री ने दोनों के बीच का झगड़ा सुलझाया और फ्लाइट अटेंडेट को बचाया। लेकिन तब तक महिला ने उसको घायल कर दिया था।

बता दे‌ की महिला यात्री की इस हरकत की शिकायत पुलिस में की गई जिसके बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया और उसके खिलाफ मुकदमा कर जेल भी भेज दिया।

About news

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com