Breaking News
Home / ताजा खबर / पाकिस्तान से 20 मछुआरे लौटेंगे भारत, पाक रेंजर्स करेंगे भारतीय सैनिकों के हवाले

पाकिस्तान से 20 मछुआरे लौटेंगे भारत, पाक रेंजर्स करेंगे भारतीय सैनिकों के हवाले

पाकिस्तान द्वारा गिरफ्तार किए गए 20 भारतीय मछुआरों को पाकिस्तान अब भारत को सौंपने के लिए तैयार हो गया है। जिसके चलते आज वाघा बॉर्डर पर पाक सैन्य अधिकारी इन मछुआरों को भारतीय सैनिकों को सुपुर्द कर देंगे।बता दे की इन मछुआरों को कथित रूप से पाकिस्तानी जल सीमा में अवैध रूप से प्रवेश के बाद पाकिस्तान द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया था। और इन्हें कराची की लांधी जेल में रखा गया था।

पुलिस उपाधीक्षक अजीम थेबो के मुताबिक 20 भारतीय मछुआरों की रिहाई के बाद अब 568 भारतीय मछुआरे जेल में रह गए हैं। और अब इन सभी मछुआरों को भारतीय सीमा सुरक्षा बल को सौंप दिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा की प्रत्येक मछुआरे को पांच-पांच हजार रुपये का भुगतान भी किया जाएगा।

गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में भारत और पाकिस्तान द्वारा आदान-प्रदान किए गए कैदियों की सूची के तहत, पाकिस्तान में कम से कम 628 भारतीय कैदी हैं। इसमें से जिनमें 51 नागरिक और 577 मछुआरे शामिल हैं। इसके अलावा भारत सरकार ने भी 355 पाकिस्तानी कैदियों की सूची साझा की, जिनमें 282 नागरिक और 73 मछुआरे शामिल हैं।

About Swati Dutta

Check Also

दिल्ली में सपा-आप का नया सियासी गठबंधन: अखिलेश-केजरीवाल की संयुक्त रैली से बदलेंगे चुनावी समीकरण

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार समाजवादी पार्टी …

Leave a Reply