Breaking News
Home / ताजा खबर / किसानों के समर्थन में आईं प्रियंका चोपड़ा, लिखा- ‘फूड सोल्जर्स का डर खत्म होना चाहिए’

किसानों के समर्थन में आईं प्रियंका चोपड़ा, लिखा- ‘फूड सोल्जर्स का डर खत्म होना चाहिए’

दिल्ली की सीमाओं पर पिछले 12 दिनों से किसानों का डेरा है। कृषि कानूनों को विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसान अपनी मांगों पर अड़े हैं। कृषि कानून का विरोध कर रहे किसानों को अब देश भर से समर्थन मिलने लगा है। किसानों के धरनास्थल पर सेलिब्रिटी भी पहुंच रहे हैं और समर्थन दे रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर फिल्मी हस्तियां भी लगातार समर्थन दे रही हैं। इस पूरे माहौल के बीच प्रियंका चोपड़ा ने भी किसानों का समर्थन किया है। प्रियंका चोपड़ा ने दिलजीत दोसांझ के एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा कि – हमारे किसान भारत के फूड सोल्जर हैं। उनके डर को दूर करने की जरूरत है। उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की जरूरत है। एक खुशहाल लोकतंत्र के रूप में, हमें ये सुनिश्चित करना चाहिए कि ये संकट जल्द हल हो।

दरअसल इससे पहले दिलजीत दोसांझ ने एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने दो तस्वीरें शेयर की थीं। इनमें से एक तस्वीर में किसान पुलिसवालों को खाना खिलाते दिख रहे हैं जबकि दूसरी तस्वीर में पुलिसवाले किसानों को खाना खिला रहे हैं। इन तस्वीरों को ट्वीट करते हुए दिलजीत ने लिखा था कि- प्यार की बात करिए, धर्म कोई भी लड़ाई नहीं सिखाता। भारत इसलिए ही दुनिया में सबसे अलग है, क्योंकि यहां सब प्यार से रहते हैं। हर धर्म का सत्कार किया जाता है।

वहीं इससे पहले दिलजीत दोसांझ सिंघु बॉर्डर पर किसानों के धरनास्थल पर भी पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने किसान आंदोलन को संबोधित किया और प्रदर्शन में बैठे किसानों को गर्म कपड़े मुहैया कराने के लिए एक करोड़ रुपये की राशि दान की थी। इसके अलावा गिप्पी ग्रेवाल, हनी सिंह, कपिल शर्मा, स्वरा भास्कर, रितेश देशमुख, सोनू सूद, वीर दास, तापसी पन्नू, अनुभव सिन्हा, हंसल मेहता जैसी बॉलीवुड हस्तियां किसानों के समर्थन में आ चुकी हैं। 

About Sakhi Choudhary

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com