Breaking News
Home / ताजा खबर / अजय लल्लू ने लगाया बड़ा आरोप,कहा आरपीएन सिंह मेरे भाजपा में जाने की फैला रहे अफवाह

अजय लल्लू ने लगाया बड़ा आरोप,कहा आरपीएन सिंह मेरे भाजपा में जाने की फैला रहे अफवाह

हाल ही में केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थामा है। वहीं आरपीएन सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस की नेता सुप्रिया श्रीनेत और यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने करारा प्रहार किया है।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बुधवार को आरपीएन सिंह पर आरोप लगाया और कहा कि भाजपा नेता आरपीएन सिंह प्रचारित कर रहे हैं कि मैं भाजपा में जाने वाला हूं।

इसके अलावा लल्लू ने कहा है कि मैं स्पष्ट कर दूं कि मेरे खून के एक-एक कतरे में राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी का एहसान है और मैं राहुल गांधी का सिपाही बनकर काम करता रहूंगा और जब तक जियूंगा कांग्रेस में रहूंगा।

इसके साथ ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आरपीएन पर तंज़ कसते हुए कहा है कि नई कांग्रेस में संघर्ष करने वाले ही रह सकते हैं।यूपी के जमीनी मुद्दे पर राहुल और प्रियंका गांधी के साथ हजारों कार्यकर्ता दिखाई देते हैं, लेकिन आरपीएन सिंह कभी नहीं दिखे।इसके अलावा लल्लू ने कहा कि वह राजा हैं और उन्हें मेरी जैसी छोटी बिरादरी के गरीब आदमी का कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनना रास नहीं आ रहा था।

About P Pandey

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com