Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड / किसान यात्रा के लिए निकले अखिलेश यादव, पुलिस ने धरने से उठाकर हिरासत में लिया

किसान यात्रा के लिए निकले अखिलेश यादव, पुलिस ने धरने से उठाकर हिरासत में लिया

किसानों के भारत बंद को लेकर अब सियासी दलों ने भी इस आंदोलन में एंट्री कर ली है। किसानों के आंदोलन को करीब दर्जन भर सियासी दलों ने अपना समर्थन दिया है। वहीं समाजवादी पार्टी ने किसानों के समर्थन में किसान पदयात्रा का ऐलान किया था। आज एसपी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कन्नौज में किसान यात्रा का ऐलान किया था लेकिन लखनऊ प्रशासन ने उन्हें लखनऊ में ही रोक दिया। लखनऊ प्रशासन ने अखिलेश के आवास के आसपास भारी पुलिस बल तैनात कर दिया और एसपी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया। इस दौरान एसपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हुई।

काफी जद्दोजहद के बाद अखिलेश यादव अपने आवास से निकले और कन्नौज की तरफ पैदल ही कूच करने की कोशिश की। लेकिन लखनऊ प्रशासन ने अखिलेश यादव को रोक दिया। जिसके बाद अखिलेश यादव सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान अखिलेश यादव ने सरकार पर भी तीखा निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि-  पुलिस चाहे तो हमें जेल में डाल सकती है। पुलिस ने हमारे वाहनों को रोक दिया लेकिन हम पैदल ही आगे बढ़ने के लिए तैयार है…। वहीं इस दौरान हंगामा कर रहे कार्यकर्ताओं पर पुलिस के बल प्रयोग की तस्वीरें भी सामने आई हैं। वहीं इसके बाद पुलिस ने धरने पर बैठे अखिलेश यादव को हिरासत में ले लिया है। अखिलेश यादव समेत भारी संख्या में कार्यकर्ताओं को गाड़ी में भरकर पुलिस अपने साथ ले गई।

वहीं लखनऊ के अलावा यूपी के कई जिलों में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किसान यात्रा निकालने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। वहीं किसान आंदोलन के समर्थन में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का कई जगहों पर हंगामा देखने को मिला है। 

About Sakhi Choudhary

Check Also

दिल्ली में सपा-आप का नया सियासी गठबंधन: अखिलेश-केजरीवाल की संयुक्त रैली से बदलेंगे चुनावी समीकरण

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार समाजवादी पार्टी …

Leave a Reply