Breaking News
Home / खेल / खेल में पति का हौंसला बढ़ाने पहुंची अनुष्का, फैन्स ने की तारीफ 

खेल में पति का हौंसला बढ़ाने पहुंची अनुष्का, फैन्स ने की तारीफ 

अनुष्का इन दिनों अपने पति क्रिकेटर विराट कोहली के साथ दुबई में हैं। इस दौरान अनुष्का शर्मा की एक तस्वीर सामने आई है। दरअसल अनुष्का अपने पति की टीम को चीयर करने के लिए स्टेडियम पहुंचीं थी। इस तस्वीर में अनुष्का रेड ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। साथ ही फोटोग्राफ में अनुष्का बेहद प्यारी स्माइल के साथ स्टैंड्स में खड़ी दिख रही हैं। जैसे ही ये तस्वीर सोशल मीडिया पर आई, फैन्स ने प्रतिक्रिया के साथ इसे पंसद करना शुरू कर दिया।

दरअसल अनुष्का शर्मा और विराट ने हाल ही जानकारी दी थी कि इस कपल के घर में नन्हा मेहमान आने वाला है। वहीं इस वक्त कपल दुबई में है और कई बार फोटो शेयर कर सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स से संवाद भी करते दिखते हैं।

अनुष्का आखिरी बार फिल्म जीरो में दिखाई दी थीं। इसके बाद अभी तक अनुष्का ने कोई नई फिल्म साइन नहीं की है। हालांकि कहा जा रहा है डिलिवरी के बाद अनुष्का कुछ नए प्रोजेक्ट्स शुरू कर सकती हैं। 

About Sakhi Choudhary

Check Also

दिल्ली में सपा-आप का नया सियासी गठबंधन: अखिलेश-केजरीवाल की संयुक्त रैली से बदलेंगे चुनावी समीकरण

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार समाजवादी पार्टी …

Leave a Reply