Breaking News
Home / ताजा खबर / पंजाब के टांडा कांड पर घिरी कांग्रेस, जावड़ेकर ने पूछा-राहुल-प्रियंका वहां क्यों नहीं जाते ?

पंजाब के टांडा कांड पर घिरी कांग्रेस, जावड़ेकर ने पूछा-राहुल-प्रियंका वहां क्यों नहीं जाते ?

बिहार चुनाव सिर पर हैं और तमाम सियासी दल हर मुद्दे को भुना लेना चाहते हैं। हर बार की ही तरह महिलाओं की सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा है। उत्तर प्रदेश के हाथरस कांड को लेकर कांग्रेस और विपक्ष ने बीजेपी सरकार को जमकर घेरा था। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात को लेकर ना सिर्फ जोरदार हंगामा किया था बल्कि इस मुद्दे ने इतना सियासी तूल पकड़ा कि ये कई दिनों तक सुर्खियों में रहा। लेकिन अब कांग्रेस अपने स्टैंड पर ही घिरती दिखाई दे रही है। पंजाब के होशियारपुर में एक 6 साल की बच्ची के साथ रेप हुआ और फिर मासूम की हत्या कर दी गई।

वहीं इस मामले को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि – बिहार से आने वाली 6 वर्षीय लड़की के साथ होशियारपुर के टांडा गांव में रेप किया गया। फिर उसकी हत्या की गई। ये घटना स्तब्ध करने वाली है। राजनीतिक यात्राओं पर जाने के बजाए राहुल गांधी को टांडा और राजस्थान का दौरा करना चाहिए। उन्हें महिलाओं पर हो रहे अपराधों पर संज्ञान लेना चाहिए।

प्रकाश जावड़ेकर ने गांधी परिवार पर तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि – टांडा में पीड़िता के परिवार से मिलने ना तो सोनिया गांधी पहुंचीं, ना राहुल गांधी गए और ना ही प्रियंका गईं। ये लोग कांग्रेस शासित राज्यों में हो रहे महिला अपराधों की तरफ नहीं देखना चाहते। उन्हें तो हाथरस जैसी जगहों पर जरूर जाना है ताकि पीड़ित परिवारों के साथ फोटो खिंचाई जा सके।

 दरअसल हाथरस कांड को लेकर कांग्रेस ने जमकर सियासत की थी। प्रियंका औऱ राहुल गांधी हाथरस गए थे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी। इसके अलावा यूपी की बीजेपी सरकार पर भी इस मामले को लेकर जमकर निशाना साधा था लेकिन अब पंजाब के मामले पर कांग्रेस की चुप्पी ने ना सिर्फ बीजेपी को निशाना साधने का मौका दे दिया है बल्कि कांग्रेस की सियासी सोच पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। 

About Sakhi Choudhary

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com