Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड / ठंड और सर्द हवाओं का भंयकर मार, जल्द हो सकती है पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश

ठंड और सर्द हवाओं का भंयकर मार, जल्द हो सकती है पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश

news desk

देश के कई राज्यों में ठंड की कहर जारी है। सर्द हवाओं से जहां ठिठुरन बढ़ गई है, वहीं दिन और रात का तापमान भी गिर गया। ठंड के इस भंयकर मार से जनजाति का जीना बहाल हो गया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार 20 जनवरी से फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिस कारण से बारिश से ठंड बढ़ने के आसार हैं। उत्तर भारत में हाड़ कंपाती ठंड ने पिछले कुछ दिनों में राजधानी दिल्ली में करीब 44 बेघर लोगों की मौत हुई है। आपको बता दें कि दिल्ली-NCR में सर्दी का सितम जारी है। सोमवार सुबह भी न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया था। ठंडी हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कोहरे के कारण रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो रहा है। कई ट्रेने रद्द भी हो गई है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी ने लोगों की मुश्किल और बढ़ा दी है। हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के कारण कई इलाकों में तापमान शून्य से नीचे है।

मौसम का मिजाज मंगलवार को बदला हुआ था। सुबह के समय तेज सर्द हवाओं के बीच ठंड बढ़ती गई। दिन में हवा 8 से 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली। दिन भर कभी बादल तो कभी धूप का असर बना रहा। शाम को सर्दी का असर और बढ़ गया। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 73 व न्यूनतम 36 प्रतिशत दर्ज की गई। दिन के तापमान में एक-एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बारिश से बढ़ेगी सर्दी उत्तर-पश्चिमी
हवाओं से सर्दी का असर रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ बनने से 20 से 23 जनवरी के बीच में वेस्ट यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। रात में पड़ रहा पाला सर्दी बढ़ा रहा है। हवा की रफ्तार धीमी होगी।

मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल हाड़ कंपाती सर्दी से निजात के आसार नहीं है। अगले कुछ दिनों तक सर्दी का सितम जारी रहेगा। अधिकारियों ने बताया कि कोहरे के कारण शहर के कई हिस्सों में दृश्यता प्रभावित हुई है। सुबह साढ़े आठ बजे दिल्ली के पालम में दृश्यता 400 मीटर जबकि सफदरजंग पर 800 मीटर दर्ज की गई।

About News10India

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com