Breaking News
Home / फिल्मी दुनिया / फिल्म ’83’ – रणवीर सिंह के फैंस का इंतजार हुआ खत्म, इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है मूवी

फिल्म ’83’ – रणवीर सिंह के फैंस का इंतजार हुआ खत्म, इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है मूवी

रणवीर सिंह के फैंस का इंतजार अब खत्म हो गया है। उनकी मूवी ’83’ इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद रिलीज डेट कंफर्म की है। आपको बता दें कि कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से थियेटर्स बंद थे, इस कारण कई बड़ी फिल्मों की रिलीज टाल दी गई थी। इनमें रणवीर की ये मूवी भी शामिल थी।

रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर फिल्म 83 का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- “4 जून 2021.. हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में.. सिनेमाघरों में मिलते हैं। #thisis83”

https://www.instagram.com/p/CLeu8E_hBT0/?igshid=toh5apt7l5sl

रणवीर सिंह की इस फिल्म में कई कलाकार नज़र आने वाले हैं। इनमें रणवीर और उनकी वाइफ दीपिका पादुकोण के अलावा पंकज त्रिपाठी, साहिल खट्टर, चिराग पाटिल, एम्मी विर्क, धैर्य करवा, ताहिर राज भसीन, हार्डी संधू, आर बद्री, जतिन सरना, जिवा, आदिनाथ कोठारे, साकिब सलीम, दिनकर शर्मा, निशांत शर्मा, निशांत दहिया शामिल हैं।

https://www.instagram.com/p/B9bCNcVB6TP/?igshid=1byre4gkoq3q5

इस फिल्म के निर्देशक कबीर खान हैं, जबकि प्रोडक्शन हाउस रिलायंस एंटरटेनमेंट, फैंटम फिल्म्स, के.ए. प्रोडक्शंस, विब्री मीडिया, कबीर खान फिल्म्स और नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट है।

https://www.instagram.com/p/B8u8WTmhpgg/?igshid=1c3thp34mtx71

फिल्म साल 1983 में क्रिकेट विश्व कप में भारत के जीत की कहानी है। रणवीर सिंह इसमें तत्कालीन टीम के कप्तान कपिल देव की भूमिका में हैं। वहीं, दीपिका मूवी में भी उनकी वाइफ का रोल निभाएंगी।

#ranveersingh. #deepikapadukon. #film83

About News Desk

Check Also

खलनायक के 30 साल पूरे होने पर होगी स्क्रीनींग

संजय दत्त फिल्म इंडस्ट्री के सफल कलाकारों में से एक है। उनके करियर की सफल …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com