Breaking News
Home / अपराध / दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी, लाखों के इनामी दो गैंगस्टर मुठभेड़ में गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी, लाखों के इनामी दो गैंगस्टर मुठभेड़ में गिरफ्तार

एक बार फिर दिल्ली पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है। दिल्ली में पुलिस और क्रिमिनल्स के बीच मुठभेड़ में दो अपराधी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों क्रिमिनल्स पर पुलिस ने इनाम घोषित किया था। गिरफ्तार किए गए बदमाशों में दिल्ली के टॉप मोस्ट बदमाश शामिल रोहित चौधरी और टीटू शामिल हैं। पुलिस ने रोहित और टीटू पर लाखों का इनाम रखा हुआ था और लंबे वक्त से दोनों की तलाश की जा रही थी। एनकाउंटर के दौरान दोनों को गोली लगी जिसके बाद पुलिस इन दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

घटना तड़के सुबह की बताई जा रही है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बदमाशों को गिरफ्तार करने में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को हासिल हुई। एनकाउंटर सुबह सवेरे दिल्ली के प्रगति मैदान इलाके में हुआ था।

एनकाउंटर में घायल दोनों बदमाशों के नाम रोहित चौधरी और टीटू बताए जा रहे हैं। दोनों के खिलाफ कई मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस ने एक बदमाश के सिर पर चार लाख और दूसरे के सिर पर दो लाख का इनाम घोषित कर रखा था। इन दोनों बदमाशों की गिरफ्तारी को दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

About Sakhi Choudhary

Check Also

दिल्ली में सपा-आप का नया सियासी गठबंधन: अखिलेश-केजरीवाल की संयुक्त रैली से बदलेंगे चुनावी समीकरण

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार समाजवादी पार्टी …

Leave a Reply