Breaking News
Home / ताजा खबर / देश में कोरोना फिर बेकाबू, 5 महीने बाद 50 हजार के पार हुए केस

देश में कोरोना फिर बेकाबू, 5 महीने बाद 50 हजार के पार हुए केस

देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। भारत में कोरोना वायरस की रफ्तार ना सिर्फ बेकाबू होती दिख रही है बल्कि बीते 24 घंटे में देश में 50 हजार से अधिक कोरोना वायरस के नए केस दर्ज किए गए हैं। करीब पांच महीने के बाद भारत में 50 हजार कोरोना केस का आंकड़ा पार हुआ है, जो लोगों को फिर से डरा रहा है। बुधवार को भारत में कुल 53,364 कोरोना के नए कोरोना केस सामने आए हैं। वहीं 24 घंटों के अंदर 250 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। इससे पहले 23 अक्टूबर, 2020 को भारत में 50 हजार से अधिक केस दर्ज किए गए थे, तब 54350 मामले सामने आए थे। कोरोना वायरस की इस बढ़ती रफ्तार के साथ ही भारत में एक बार फिर एक्टिव केस 4 लाख के पास पहुंच चुकी है। वहीं भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1 लाख 60 हजार के आंकड़े को पार कर चुकी है।

भारत की बात करें तो देश में सबसे भयानक स्थिति महाराष्ट्र में दिखाई दे रही है। कल महाराष्ट्र में 31 हजार से अधिक कोरोना के केस दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र के कई शहरों में सम्पूर्ण लॉकडाउन लगाया जा चुका है। महाराष्ट्र में अब एक्टिव केस की संख्या भी ढाई लाख तक पहुंच चुकी है।


वहीं इसके अलावा राजधानी दिल्ली में भी एक बार फिर से हालात बिगड़ते दिख रहे हैं। देश की राजधानी दिल्ली भी में कल 1200 से अधिक केस दर्ज किए गए, जो इस साल का सबसे बड़ा आंकड़ा है। ऐसे में दिल्ली में सख्ती बढ़ा दी गई है, बाजारों-मॉल-मल्टीप्लेक्स में कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराने का आदेश दिया गया है। महाराष्ट्र और दिल्ली के अलावा कई ऐसे राज्य भी हैं, जहां बीते दिन जो केस सामने आए वो इस साल का सबसे बड़ा आंकड़ा है। कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, बंगाल इन्हीं राज्यों की फेहरिस्त में शामिल हैं। वहीं यूपी में भी जनवरी के बाद पहली बार 700 से ज्यादा केस एक दिन में सामने आए हैं।

About Sakhi Choudhary

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com