Breaking News
Home / ताजा खबर / देवेंद्र फडणवीस और संजय राउत ने किया साथ में लंच, क्या राजनीति का रुख पलट देगी दोनों की ये मुलाकात

देवेंद्र फडणवीस और संजय राउत ने किया साथ में लंच, क्या राजनीति का रुख पलट देगी दोनों की ये मुलाकात


महाराष्ट्र में चल रहे सियासी घमासान के बीच शनिवार को एक अनोखी घटना देखने को मिली। यहां के राजनैतिक गलियारों में उस वक्त शोर मच गया जब  यहां के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना सांसद संजय राउत ने होटल ग्रैंड हयातमें एक दूसरे के साथ एक लंबी मीटिंग की। बताया जा रहा है कि ये मीटिंग दोपहर के 1 बजे से लेकर 3 बजे तक चली। बता दें कि राउत पिछले साल के विधानसभा चुनाव के बाद से ही सत्ता बंटवारे के फार्मूले को लेकर भाजपा विरोधी हो गए थे जिसके चलते वो काफी सुर्खियों में भी रहे थे।

वहीं दोनों की मुलाकात पर तंज कसते हुए महाराष्ट्र के भाजपा के मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्ये ने कहा कि, दोनों की मुलाकात का कोई राजनीतिक मायने नहीं है। एक ट्वीट के जरिए उन्होंने बताया कि, दोनों की ये मुलाकात सिर्फ और सिर्फ सामना में इंटरव्यू को लेकर मुलाकात हुई थी। इससे राजनीति का कोई लेना देना नहीं है। प्रवक्ता ने ये भी बताया कि, फडणवीस ने राउत से कहा है कि वो जब बिहार का चुनाव प्रचार करके लौटेंगे तो उसके बाद उन्हें  साक्षात्कार देंगे।

https://youtu.be/jmdnvkwSeqw


दूसरी और  संजय राउत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, फडणवीस से मिलना कोई अपराध नहीं, राज्य के दो नेता कभी भी एक दूसरे से मिल सकते हैं। हम दोनों की ये मुलाकात एक इंटरव्यू को लेकर थी।

गौरतलब है इससे पहले  महाराष्ट्र का विधानसभा चुनाव बीजेपी और शिवसेना ने मिलकर लड़ा था। और सरकार भी बनाई थी। लेकिन दोनों का ये साथ ज़्यादा नहीं चल पाया और दोनों अलग हो गए। शिवसेना ने कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बना ली थी।

About Sakhi Choudhary

Check Also

दिल्ली में सपा-आप का नया सियासी गठबंधन: अखिलेश-केजरीवाल की संयुक्त रैली से बदलेंगे चुनावी समीकरण

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार समाजवादी पार्टी …

Leave a Reply