Breaking News
Home / मनोरंजन / सहेली की शादी में साक्षी ने धोनी संग लगाए ठुमके, वीडियो हो रहे हिट

सहेली की शादी में साक्षी ने धोनी संग लगाए ठुमके, वीडियो हो रहे हिट

टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान एमएस धोनी सिर्फ क्रिकेट के मैदान में ही शहंशाह नहीं हैं, वो पार्टियों में भी फन लविंग बॉय हैं। धोनी और उनकी पत्नी सोशल मीडिया पर हमेशा कुछ न कुछ नया डालते रहते हैं जिससे फैंस में अपने चहेते स्टार के प्रति उत्साह कायम रहता है। ऐसा ही हाल में हुआ जब धोनी औऱ साक्षी एक दोस्त की शादी में ठुमकते नजर आए।

मौका था साक्षी की सहेली की शादी का। साक्षी के साथ धोनी भी शादी में गए औऱ दोनों ने अपने दोस्तों के साथ काफी मस्ती की। मैदान में अपने छक्के चौकों से फील्डरों को नचाने वाले धोनी यहां बीवी संग नाचते नजर आए।

साक्षी तो सहेली की शादी में फुल बिंदास मूड में थी, उनका साथ दे रहे थे धोनी। धोनी और साक्षी ने डांस भी किया और इस डांस को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। साक्षी औऱ धोनी ने इस मौके पर दोस्तो संग काफी इन्जॉय किया और इसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है।

साक्षी जहां खूबसूरत शिमरी लहंगे में थी वहीं धोनी ने फॉर्मल पहना था और इसी बीच वो पारंपरिक कुर्ते पायजामें में भी नजर आए।

एक वीडियो में धोनी एक चेयर पर बैठे हैं औऱ साक्षी औऱ उनकी सहेलियां धोनी को घेरकर खड़ी हैं। बैकग्राउंड में गाना बज रहा है..यहां कदम कदम पर लाखों हसीनाएं हैं.

https://www.instagram.com/reel/CLWpjuTD0Tc/?igshid=13ijpwgf33v9s

धोनी के फैन पेज पर ये वीडियोज शेयर किए गए थे। जिन्हें काफी पंसद किया जा रहा है।

#sakshidhoni. #msdhoni.

About News Desk

Check Also

खलनायक के 30 साल पूरे होने पर होगी स्क्रीनींग

संजय दत्त फिल्म इंडस्ट्री के सफल कलाकारों में से एक है। उनके करियर की सफल …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com