Breaking News
Home / ताजा खबर / जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे पर फिर हुआ भूस्खलन, हजारों यात्री फंसे

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे पर फिर हुआ भूस्खलन, हजारों यात्री फंसे

सेंन्ट्रल डेस्क, दिव्या द्विवेदी: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बार फिर शुक्रवार को पांच भूस्खलन हुए और यह लगातार पांचवें दिन भी बंद रहा जिससे विभिन्न स्थानों पर 1500 वाहन फंस गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि रामबन जिले के गंगरु, रामसू, पोंटियाल और अनोखी क्षेत्रों में भूस्खलन हुआ। रामसू बीजीओ कार्यालय के समीप राजमार्ग का एक हिस्सा धंस गया। राजमार्ग पर से मलबा हटाने और उसे यातायात के लायक बनाने के लिए बीआरओ के कर्मियों और मशीनों को लगाया गया है। भूस्खलन के बाद काफी यात्री फंस गए।

इस कार्य की निगरानी कर रहे उपाधीक्षक ने कहा कि शेरबीबी में पहले हुए भूस्खलन के मलबे को हटा दिया गया है, लेकिन बाकी जगह यह काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि रामसू में बीजीओ कार्यालय के समीप राजमार्ग का एक हिस्सा धंस गया। मरम्मत के बाद उसे पहले एकतरफा यातायात के लायक बनाया जाएगा। सभी को निकालने की तैयारी किया जा रहा है। भयानक ठंड से सभी का जन-जीवन काफी मुश्किल में पड़ गया है।

महानिरीक्षक आलोक कुमार ने बताया कि रामबन खंड में राजमार्ग पर छह स्थानों पर या तो भूस्खलन हुआ या फिर पहाड़ों की चोटियों से बड़ा शिलाखंड लुढ़ककर राजमार्ग पर आ गया। शिलाखंड आने से मलबे को हटाने में दिक्कत आ रही है। अधिकारियों के अनुसार राजमार्ग बंद होने के कारण कठुआ, जम्मू, उधमपुर, चेनानी, पटनीटॉप, रामबन, बटोटे बनिहाल क्षेत्रों में 1500 वाहन फंसे हुए हैं जिनमें ज्यादातर ट्रक हैं। अधिकारियों के मुताबिक किश्तवाड़ में पद्दार के चशोटी इलाके में एक बड़ा हिमस्खलन भी हुआ है। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अभी भी मलबे को हटाने की कोशिश जारी है।

About News10India

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com