Breaking News
Home / ताजा खबर / हरभजन सिंह ने किया किसानों का समर्थन, ट्वीट कर कहा- किसान हमारा अन्नदाता है।

हरभजन सिंह ने किया किसानों का समर्थन, ट्वीट कर कहा- किसान हमारा अन्नदाता है।

देश में कई राज्यों के किसान केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी स्पिनर हरभजन सिंह अब किसानों के समर्थन में आ गए हैं। हरभजन ने सोशल पर के द्वारा अपनी बात सबके सामने रखी है। आवाज उठाई है। हरभजन का कहना है कि किसान अन्नदाता है और उनको वक्त दिया जाना चाहिए।

आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने हाल ही में किसानों को लेकर तीन नए कृषि कानून बनाए थे। जो किसानों को मंजूर नहीं थे। इसी वजह से पंजाब-हरियाणा में किसान लगातार इन कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके वो काफी संख्या में दिल्ली में जमा हो रहे हैं। लेकिन सरकार द्वारा उन्हें दिल्ली में आने की अनुमति नहीं मिली ,जिसके बाद किसान और किसान संगठनों के लोगों ने एक अलग रास्ता अपनाया। सभी ने अब बुराड़ी के निरंकारी समागम मैदान में जमा होने का फैसला लिया हैं।

वहीं हरभजन ने किसानों के लिए आवाज उठाते हुए एक ट्वीट किया और लिखा कि किसान हमारा अन्नदाता है। हम को अन्नदाता को थोड़ा समय देना चाहिए । क्या यह वाजिब नहीं होगा। बिना पुलिस भिड़ंत के क्या हम उनकी बात नहीं सुन सकते।कृपया किसान की भी सुनिए Folded hands जय हिंद

About Sakhi Choudhary

Check Also

दिल्ली में सपा-आप का नया सियासी गठबंधन: अखिलेश-केजरीवाल की संयुक्त रैली से बदलेंगे चुनावी समीकरण

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार समाजवादी पार्टी …

Leave a Reply